गुरुवार, 22 जुलाई 2021

गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 गाजीपुररविदेव गिरि की रिपोर्ट 


पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराही उप निरीक्षक विष्णु प्रताप गौतम व कांस्टेबल मनोज वर्मा, कांस्टेबल अमर सिंह, कांस्टेबल मनोज पटेल, महिला कांस्टेबल खुशबु सिंह व कांस्टेबल अतुल यादव, कांस्टेबल राजवीर मय वाहन सरकारी हेड कांस्टेबल बिनोद कुमार यादव बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र नोनहरा जनपद गाजीपुर में मुकदमा संख्या 195/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त नितीश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव ग्राम प्रतापपुर थाना मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर के घर पर दबिश दिया गया तो अपने घर पर मौजूद मिला जिसे समय करीब छः बजकर दस मिनट पर गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक श्री विष्णु प्रताप गौतम,हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल मनोज पटेल, कांस्टेबल मनोज वर्मा, कांस्टेबल अतुल यादव, कांस्टेबल राजबीर शामिल थे।

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...