गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के अधीन सर्वसाधारण एवं समस्त प्रिन्टिंग प्रेस मुद्रण माध्यमों को सूचित किया है कि कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नही करेगा अथवा मु़िद्रत या प्रकाशित नही करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ट पर इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो, कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण नही करेगा या मुद्रित नही करवायेगा जब तक कि प्रकाशन के पहचान की घोषणा, उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा 02 व्यक्ति जो उन्हे व्यक्तिगत रूप से जानते हो, द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लीकेट में मुद्रक को न दिया जाये, जबतक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति न भेजी जाये, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 क के अधीन उपरोक्त व्यवस्था के अन्तर्गत यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी इलेक्शन पम्पलेट, पोस्टर न्यूज रिपोर्ट अथवा अन्य मुद्रण सामग्री जो भुगतान के आधार पर प्रकाशित हो, पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम और पता प्रिन्ट लाइन मे ंसाफ-साफ उद्धृत होना चाहिए, उपरोक्त प्राविधानों के उल्लंघन होने पर प्राथमिक सचूना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सम्बन्धित उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा प्रिन्टिग प्रेस का लाइसेन्स निरस्त कर दिया जायेगा।
सोमवार, 10 जनवरी 2022

करंडा खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में रसोइयों को वितरण किया गया कंबल व रजाई
Ravidev Giri
जनवरी 10, 2022
(करंडा)गाजीपुर। खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश श्रीवास्तव व खंड चिकित्सा अधिकारी करंडा ,और शिक्षको की उपस्थित मे ब्लाक के सभी रसोइयों को कम्बल व रजाई का वितरण किया गया, साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया,कार्यक्रम मे प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, टेट प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव संरक्षक मानवेंद्र सिंह, मनोज यादव, नित्यानंद गिरि आदि उपस्थित रहेl

दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनाया दस वर्ष की सजा
Ravidev Giri
जनवरी 10, 2022
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/ FTC प्रथम संजय कुमार यादव की अदालत ने सोमवार को गूँगी, बहरी एवं अंधी बलात्संग पीड़िता को न्याय देते हुये इस मामले के आरोपी को 10 साल की कड़ी कैद व 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अर्थदंड की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार थाना करीमुद्दीनपुर गांव के लछमनपुर नरायनपुर निवासी भगवान उर्फ कुनी राम ने थाने पर तहरीर दिया कि 19 फ़रवरी 2019 को गांव के ही शाहवांन उसके आँख से अंधी गूँगी लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ कई महीनों से गलत काम करता रहा। इस घटना की जानकारी होने पर वादी ने आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाते हुए मुकदमे के विवेचक के विरुद्ध उसकी विवेचना में की गई कई लापरवाही को लिखते हुए विवेचक के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र प्रेषित करते हुए 1 माह भीतर जवाब मांगा है।

गाजीपुर के सभी पत्रकारों में क्षोभ, जिलाधिकारी से पत्रकारों ने किया समयानुसार बैठक कराने की मांग
Ravidev Giri
जनवरी 10, 2022
गाजीपुर। गाजीपुर जिला अधिकारी द्वारा बार-बार राइफल क्लब सभागार में प्रेस वार्ता के संदर्भ में पत्रकारों को सूचना अधिकारी द्वारा व्हाट्सएप मैसेज भेजा जा रहा है। कल दिनांक 9 जनवरी 2022 को एक प्रेस वार्ता शाम के 4:00 बजे रखा गया था। किंतु अपरिहार्य कारण से प्रेस वार्ता रद्द कर दिया गया। आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को भी दिन के 3:30 बजे पर प्रेस वार्ता की सूचना अधिकारी के व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा समस्त पत्रकारों को सूचना भेजा गया। जिसमें समस्त संगठनो के समस्त पत्रकार समय पूर्व राइफल क्लब पत्रकार वार्ता के लिए पहुंचे। प्रतीक्षा करते करते यह ज्ञात हुआ कि डीएम साहब जंगीपुर गणना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जब लौटे तो सीधे बंगले पर गए। एक पत्रकार से ज्ञात हुआ कि बंगले पर खाना खा रहे हैं खाना खाने के बाद आएंगे। कुछ पत्रकार राइफल क्लब में नियत समय पर पहुचे थे किंतु जब 4:00 बजने को हुआ तो उसमें अधिकारियों का आना-जाना शुरू हो गया और गेट पर रजिस्टर में अधिकारी लोग हस्ताक्षर करके पहुंचने लगे। पूछने पर पता चला कि डीएम साहब जिले के समस्त अधिकारियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं। पत्रकार यह जान और सुनकर बाहर आ गए और अब तक 5:20बजे तक डीएम के समक्ष प्रेस वार्ता नहीं हो पाई। जिससे दूरदराज के पत्रकार ठंडक को देखते हुए अपने अपने घरों को चल पड़े। इस प्रकार जिले के समस्त पत्रकार एवं संगठनों के पत्रकार परेशान और उनके समय का एक प्रकार से दुरुपयोग ही हुआ। जिसे जिला प्रशासन एवं सूचना अधिकारी बहुत अच्छे से जानते हैं। इस प्रकरण को लेकर पत्रकारों में क्षोभ है। सूचना अधिकारी से पत्रकारों ने आग्रह किया कि भविष्य में होने वाली बैठक समयानुसार हो ताकि पत्रकारों को कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...

