(जखनियां)गाज़ीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने आजमगढ़ जनपद की सीमावर्ती गांव घटारो, माखनपुर आदि की सीमाओं का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर होने से यहां विशेष चौकसी बरतने के साथ ही पुलिसकर्मियों को तैनात करें। कहा कि अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर रखी जाए। सामान्य बूथों पर भी नजर रखने को कहा। कहा कि सभी सेक्टर के बूथों पर मतदाताओं के साथ बैठक कर मतदाताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। आने-जाने वालों की जानकारी लेते रहें। ग्रामीणों को भी जागरूक किया कि क्षेत्र में कोई भी राजनीतिक दल का दबंग व्यक्ति मतदान करने के लिए किसी पर दबाव बनाता है या प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। मतदान के दिन बिना किसी डर से मतदान अवश्य करें। इनके साथ क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, कोतवाल शिव प्रताप वर्मा, एसआई बलवंत यादव, रामाश्रय यादव आदि रहे।
गुरुवार, 27 जनवरी 2022

किशोर की शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसपी
Ravidev Giri
जनवरी 27, 2022
(जमानिया)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत हरपुर नहर के पास एक सत्रह वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है । जिसकी जानकारी होते हैं पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने मौके पर पहुंचते ही तत्काल फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए आदेश दिया फॉरेंसिक टीम तत्काल अपनी जांच में पूरी तरह से जुट गई लगभग शाम के 6:30 बजे यह सूचना मिली कि जमानिया थाना क्षेत्र में हरपुर नहर के पास एक युवक जिसका नाम संजीत उर्फ लालू यादव पुत्र दरोगा यादव जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी की हत्या कर दी गई है जिसका शव हरपुर नहर की पटरी के पास पडा है ।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गई है तथा अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है मौके पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात है फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

तमंचा कारतूस संग शातिर फंदे में
Ravidev Giri
जनवरी 27, 2022
(कासिमाबाद)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के महड़ौर चट्टी पर चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान नन्द कुमार राजभर पुत्र गोवर्धन राजभर निवासी ग्राम निहालपुर थाना करीमुद्दीनपुर को अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के संग गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। जा रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. सरवर,मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह तथा आरक्षीगण राजेन्द्र पाण्डेय, उमर खान, अवधेश यादव व सुशील कुमार पाण्डेय शामिल थे।

*दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला शव*
Ravidev Giri
जनवरी 27, 2022
(खानपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत तोगापुर निवासिनी विवाहिता आचंल गौड़(23) पत्नी रिशु गौंड की संदिग्ध परिस्थितियों में दुप्पटे के सहारे पंखे से लटकता हुआ शव मिला है। आजमगढ़ जिले के तरवां थाने के जियापुर की आचंल का शव उसके ससुराल तोगापुर के पति रिशु पुत्र भुल्लन गौंड के कमरे से उसी के दुप्पटे के सहारे सीलिंग पंखे से लटकता हुआ मिला। भाई आदर्श गौंड की शिकायत पर सास आशा देवी और घर के चार पुरुषों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। लिखित शिकायत के अनुसार दो वर्ष पूर्व ब्याही गई आचंल को दो लाख की दहेज के लिए ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित कर रहे थे। जिसे पूरा नही किये जाने पर गला घोंटकर मार दिए है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...

