गाजीपुर । जहूराबाद के ब्राम्हणों ने आज रविवार को अनोखी पहल शुरु की है। क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक सक्रिय युवा आज सुबह ऊसरी गाँव से निकलकर विभिन्न गाँव का भ्रमण किया,बुजुर्गों का आशीष लिया और इस दौरान क ई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जिसकी चर्चा हो रही है। बुजुर्ग ब्राह्मण चरण पूजन एवं अंग वस्त्र सम्मान कार्यक्रम की रुपरेखा समय 11 बजे ऊसरी मे लावारिस के वारिस कृष्णानंद उपाध्याय के घर बनाने के बाद 12 बजे से गंतव्यों को निकले। इससे पूर्व युवा सक्रिय लोगों को उसरी में उपस्थित रहने का आह्वान किया था। इस कार्यक्रम की योजना पिछले दिनों दस दिन पूर्व बनाई गयी जिसको कार्यरुप में आज अंजाम दिया गया। युवाओं की टीम क्षेत्र के हरीपुर, डिहवां, अलावलपुर- अफगा,तिलठिया, कादीपुर, बहादिपुर, फाकराबाद, शाहपुर-ऊसरी,हड़रहीं,बासुदेवपुर सहित अन्य गाँव में घूमकर बुजुर्ग ब्राम्हणों का आशिर्वाद लिया। इस दौरान लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। युवाओं की टीम में मनोज कुमार उपाध्याय, निमेष पाण्डेय, प्रेमशंकर मिश्र,राहुल दूबे, अजीत पाण्डेय, मृतुन्जय मिश्र,राकेश दूबे,शशांक तिवारी, अजय दूबे संजय पाण्डेय सहित क्षेत्र के कतिपय लोग शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन लोगों का विशेष सहयोग रहा उनमें विनित तिवारी, डा० श्रीकांत पाण्डेय, अजित पाण्डेय ( कतर से), संतोष पाण्डेय व अतुल तिवारी सहित अनेक लोग शामिल हैं। मनोज कुमार उपाध्याय ने बातचीत में बताया कि जहूराबाद में इस तरह लोगों से सम्पर्क बनाने और संवाद करने के लिए आगे भी कार्य होता रहेगा। इसके लिए सभी को आगे आने के लिए तैयार रहना होगा।
रविवार, 9 जनवरी 2022

समाजवादी पार्टी के नवमनोनित प्रदेश सचिव का पार्टी कार्यालय पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया
Ravidev Giri
जनवरी 09, 2022
गाज़ीपुर : समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश सचिव अक्षत राज के प्रथम जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।अक्षत राज सदर विधान सभा के आदर्श गांव निवासी है।जो पार्टी के उत्थान व विस्तार में सतत प्रयासशील रहते है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछला विधान सभा चुनाव भाजपा ने पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के वादे के साथ लड़ा था। किन्तु बाद में उनको अपमानित किया गया। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से झूठा है।समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिये सदैव सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया है।इसलिये पिछड़ा वर्ग इस बार के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुका है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां,जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, संतोष यादव, रामलाल प्रजापति, कमलेश यादव,बैजू यादव, रामाशीष यादव, नन्हें, हरेंद्र विश्वकर्मा,राम औतार शर्मा, अम्बिका यादव,आनन्द प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

अज्ञात वाहन के जद में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत
Ravidev Giri
जनवरी 09, 2022
दुल्लहपुर( गाजीपुर ) शनिवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत बिथरिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच गई।
जानकारी के मुताबिक सोनहरा गांव निवासी कुलदीप राम सोनहरा मोड़ पर चाउमीन की दुकान करता था और बरेली के बड़की रकौली निवासी सूरज राम अपने ननिहाल सोनहरा में रहकर मजदूरी करता था। दोनों रात में बाइक से दुल्लहपुर जा रहे थे।इसी बीच बिथरिया मोड़ के पास किसी वाहन से धक्का लग गया। धक्का लगते ही दोनों गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी वहा पहुच गये।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले आयी। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

कई एबीएसए का तबादला
Ravidev Giri
जनवरी 09, 2022
गाजीपुर। जनपद से कई खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जनपदों में किया गया है । स्थानांतरित इन खंड शिक्षा अधिकारियों में प्रभाकर यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी जमानियां को जनपद जालौन मे, अविनाश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरनो को महोबा, राजेश कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर को जौनपुर, महेंद्र प्रताप सिंह यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को प्रयागराज, अखिलेश कुमार झा खण्ड शिक्षा अधिकारी कासिमाबाद को बलिया एवं सुनील कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली को ललितपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत कई खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की नई सूची जारी हुई हुई है और उन्हें तत्काल नवीन तैनाती के जिलों में कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...

