(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार गाडर में टक्कर मारते हुए रेलवे लाइन पर खड़ी हो गई। इससे रेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कार को ट्रैक से हटाया गया। एयरबैग की वजह से कार सवार बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना की वजह से चौरी-चौररा एक्सप्रेस 20 मिनट तक दुल्लहपुर स्टेशन पर खड़ी रही।बता दें की शुक्रवार की रात करीब तीन बजकर अट्ठारह मिनट पर गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन दुल्लहपुर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन को वाराणसी की तरफ रवानगी से पहले गेटमैन अमारी रेलवे क्रासिंग को बंद कर रहा था। इसी दौरान घने कोहरा की वजह से तेज रफ्तार एक कार फाटक के पास लगे गाडर से टकराकर रेलवे लाइन पर खड़ी हो गई। एयरबैग खुलने से कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। गेटमैन ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। इससे ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेल कर्मी मौके पर पहुंचे और कार को रेलवे लाइन से हटवाया। इसकी वजह से करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। करीब तीन बजकर सैंतीस मिनट पर वाराणसी के लिए के लिए रवाना हुई।
शनिवार, 29 जनवरी 2022

ट्रेन की जद में आने से किशोर की मौत
Ravidev Giri
जनवरी 29, 2022
(खानपुर)गाजीपुर। शनिवार की सुबह स्थानीय क्षेत्रांतर्गत औड़िहार-वाराणसी रेल मार्ग पर राजवाड़ी पुल के पास एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक रजवाड़ी निवासी रमेश यादव का पुत्र अमन यादव (17) रोज की तरह शनिवार की सुबह करीह पांच बजे घर से टहलने के निकला। इसी दौरान रजवाड़ी पुल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पहचान करते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार के लोग बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। की तरफ दौड़ पड़े। मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक छोटी बहन है। पिता छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

पत्रकारों के गाड़ी की डिग्गी चेक करती है करंडा थाना पुलिस
Ravidev Giri
जनवरी 28, 2022
गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस हमेशा सुर्खियों में रहती है जनपद के एसपी रामबदन सिंह भले ही पत्रकारों को सम्मान देते हैं लेकिन करंडा थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हुए पत्रकार की गाड़ी की डिग्गी चेक करते हैं।
आपको बताते चलें कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही करंडा थाना पुलिस मुस्तैद है लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे चाढी़पुर तिराहे पर मुस्तैद थे लेकिन मजेदार बात यह है कि दरोगा जी किसी भी राहगीर की गाड़ी न रोककर सिर्फ पत्रकार का ही गाड़ी रोकवाये और ऊंचे आवाज में कहें गाड़ी की डिग्गी खोलो पत्रकार ने अपना परिचय बताते हुए कहा कि सर मैं क्षेत्रीय पत्रकार हूं इस पर नाराज़ होते हुए बोले पत्रकार हो तो कौन सी तोप हो डिग्गी खोलो , चेकिंग के दौरान कोई कमी न पाये जाने पर दरोगा जी एक फोटो खींचकर बोले जाओ लेकिन सवाल तो यह उठता है कि यह पुलिस का गुड वर्क माने या कुछ और....या पत्रकारों का उत्पीड़न।
यह तो दिखाई दे रहा है लेकिन थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहा है गांजा यह पुलिस को नहीं दिखाई देता।
अब देखना यह है कि इस प्रकरण पर प्रशासनिक अधिकारी ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

भाजपा ने जमानिया से सुनीता सिंह पर लगाई मुहर
Ravidev Giri
जनवरी 28, 2022
(जमानिया)गाजीपुर। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा विभिन्न जिलों के कुल 91 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। इस लिस्ट के अनुसार जमानियां 379 विधानसभा से वर्तमान विधायक सुनीता परिक्षित सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान विधायक सुनीता सिंह 2017 विधानसभा में जीत दर्ज की थी । जिन्हें 76823 मत 35.36% मिले थे। तब बसपा से अतुल कुमार दूसरे नंबर पर व सपा से ओमप्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर थे। ओमप्रकाश सिंह को 49557 मत प्राप्त हुए थे। कल ही ओमप्रकाश सिंह को दोबारा सपा ने प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने सुनीता सिंह पर दोबारा मुहर लगाई है।
गुरुवार, 27 जनवरी 2022

पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण,दिये निर्देश
Ravidev Giri
जनवरी 27, 2022
(जखनियां)गाज़ीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने आजमगढ़ जनपद की सीमावर्ती गांव घटारो, माखनपुर आदि की सीमाओं का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर होने से यहां विशेष चौकसी बरतने के साथ ही पुलिसकर्मियों को तैनात करें। कहा कि अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर रखी जाए। सामान्य बूथों पर भी नजर रखने को कहा। कहा कि सभी सेक्टर के बूथों पर मतदाताओं के साथ बैठक कर मतदाताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। आने-जाने वालों की जानकारी लेते रहें। ग्रामीणों को भी जागरूक किया कि क्षेत्र में कोई भी राजनीतिक दल का दबंग व्यक्ति मतदान करने के लिए किसी पर दबाव बनाता है या प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। मतदान के दिन बिना किसी डर से मतदान अवश्य करें। इनके साथ क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, कोतवाल शिव प्रताप वर्मा, एसआई बलवंत यादव, रामाश्रय यादव आदि रहे।

किशोर की शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसपी
Ravidev Giri
जनवरी 27, 2022
(जमानिया)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत हरपुर नहर के पास एक सत्रह वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है । जिसकी जानकारी होते हैं पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने मौके पर पहुंचते ही तत्काल फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए आदेश दिया फॉरेंसिक टीम तत्काल अपनी जांच में पूरी तरह से जुट गई लगभग शाम के 6:30 बजे यह सूचना मिली कि जमानिया थाना क्षेत्र में हरपुर नहर के पास एक युवक जिसका नाम संजीत उर्फ लालू यादव पुत्र दरोगा यादव जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी की हत्या कर दी गई है जिसका शव हरपुर नहर की पटरी के पास पडा है ।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गई है तथा अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है मौके पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात है फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

तमंचा कारतूस संग शातिर फंदे में
Ravidev Giri
जनवरी 27, 2022
(कासिमाबाद)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के महड़ौर चट्टी पर चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान नन्द कुमार राजभर पुत्र गोवर्धन राजभर निवासी ग्राम निहालपुर थाना करीमुद्दीनपुर को अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के संग गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। जा रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. सरवर,मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह तथा आरक्षीगण राजेन्द्र पाण्डेय, उमर खान, अवधेश यादव व सुशील कुमार पाण्डेय शामिल थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...
