शनिवार, 14 अगस्त 2021

थाना दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं





गाजीपुर। द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एम.पी.सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा थाना करंडा व थाना नंदगंज पर आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी। फरीयादियों की समस्या सुनकर उन्होंने उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
 थाना दिवस पर थाना करण्डा  में 11 तथा  थाना नन्दगंज  में 15  फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें थाना नन्दगंज में एक शिकायत पत्र का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा तत्काल किया गया शेष शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू-माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही की जायें और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
  पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना करंडा व थाना नंदगंज का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में अपराध रजिस्टर एंव असलहा रजिस्टर  का अवलोकन करते हुए अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अपराधिक तत्व के व्यक्तियो चिन्हित करते हुए असलहा लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह,, तहसीलदार सैदपुर, सम्बन्धित थानाध्यक्ष, लेखपाल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

गाजीपुर जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने करंडा क्षेत्र में वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री



गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीनापुर में बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस कप्तान डां.ओम प्रकाश सिंह ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया, और बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया गया। 

अन्य जनपदों के साथ करंडा क्षेत्र के कई ग्राम सभा बाढ़ से प्रभावित हैं, लोग पेड़ के छांव, तिरपाल लगाकर सिवान में अपना बसेरा कर रहे हैं। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों का चेहरा खिल गया।
इस मौके पर एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर मुकेश सिंह, करंडा थानाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित थे।

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

करंडा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अरविंद यादव ने वितरित किया राहत सामाग्री



गाजीपुर। करंडा क्षेत्र का कई इलाका बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिरा हुआ है। इसकी वजह से पीड़ित घर छोड़कर सड़कों के किनारे सहित अन्य स्थानों पर प्लास्टिक की चादर आदि डालकर रह रहे हैं। इसके सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव व सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार अरविंद यादव अपने टीम के साथ पीड़ितों के पास पहुंचे। उनके बीच राहत सामग्री का वितरण करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अरविंद यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों तथा बाढ़ पीड़ितों के साथ राहत के नाम पर खिलवाड़ कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह से फेल है। उसकी नाकामी की वजह से हम अपने संसाधनों से जनता के बीच पहुंचे हैं। सरकार की तरफ से राहत सामग्री न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने भाजपा के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आक्रोश है। आने वाले समय में इस सरकार की नीतियों से परेशान लोग इसे सत्ता से बेदखल कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। राहत सामग्री वितरण के दौरान श्री यादव के साथ ओमप्रकाश यादव, युवा नेता संदीय यादव, जेपी यादव, विवेक यादव, प्रिंस यादव, छात्र नेताआकाश यादव, निलेश यादव, वंशी यादव, विरेंद्र यादव, अमित यादव, अक्षय यादव, मनीष यादव, प्रमोद प्रधान, गौतम यादव आदि मौजूद थे।

गाजीपुर पी .जी. कालेज के प्राचार्य पद पर चयनित हुए डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय

गाजीपुर। पी.जी. के एसोसिएट प्रोफेसर (रक्षा अध्ययन विभाग) डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय का उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से प्राचार्य पद के लिए चयन हुआ। इनको मेरिट लिस्ट में ग्यारहवां स्थान प्राप्त हुआ है। प्राचार्य पद पर चयनित होने पर पी.जी. कालेज के प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, अध्यक्ष रक्षा अध्ययन विभाग डा. बद्री नाथ सिंह, प्राध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि बलिया में जन्में डा. पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। श्री पांडेय 22 शोध पत्र, 6 पुस्तकें व 30 से अधिक राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता गुप्तेश्वर नाथ पांडेय अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य और पत्नी डा. सुनीता पांडेय कुलसचिव महात्मा गााधी काशी विद्यापीठ को दिया।

बाढ़ का पानी बना किशोरी के जीवन का काल





गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव में शुक्रवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। स्थानीय विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार मिट्ठापारा गांव निवासी वीरेंद्र यादव का मकान बेसो नदी में आई बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। उसकी दस वर्षीय पुत्री रुचि आज दोपहर में बाढ़ के पानी में नहा रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला। इससे घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव की सूचना पर पुलिस के साथ ही सदर तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, कानूनगो रविंद्र गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी जय प्रकाश यादव, चौकी इंचार्ज आलोक त्रिपाठी के साथ ही जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। विधायक ने सांत्वना व्यक्त करते पीड़ित से घटना की जानकारी ली। परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह बताया कि बेसो नदी में आई बाढ़ के पानी में डुबने से बालिका की मौत हो गई। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अवैध गांजे के साथ दो शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार





गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस को कामयाबी मिली पुलिस टीम  ने दो गांजा तस्करों  अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.200 कि.ग्रा. गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  निरीक्षक वैभव सिंह थाना भुड़कुड़ा द्वारा मय फोर्स गुरुवार की शाम बेसो नदी पुल मोलनापुर के पास से अभियुक्तगण जशवन्त चौहान पुत्र रामदास चौहान निवासी ग्राम खाजेपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर तथा नीरज चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी ग्राम हुरमुजपुर हाल्ट थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को 5.200 कि.ग्रा. गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जशवन्त चौहान के पास से 3.100 कि.ग्रा व अभियुक्त नीरज चौहान के पास से 2.100 कि.ग्रा गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पर अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

गाजीपुर हवाई मार्ग से पहुंचे सीएम योगी, जाना बाढ़ पीड़ितों का दर्द


मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

बोले सीएम, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित किए जाने की जरूरत

गाजीपुर।_गंगा में आई बाढ़ के मद्देनजर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हवाई मार्ग से गहमर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गहमर इंटर कालेज में में बने हैलीपैड पर उनका उड़नखटोला 10.17 पर उतरा। इसके बाद कार्यक्रम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने के बाद अफसरों के साथ बैठक करते हुए उन्हें बाढ़ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साढ़े 11 बजे सीएम बाढ़ का सर्वेक्षण करते हुए बलिया के लिए प्रस्थान कर गए।

एशिया से सबसे बड़े गांव में गहमर में स्थित स्थल गहमर इंटर कालेज में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी को सीएम को आने का इंतजार था। इसी बीच जैसे ही सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोगों के कानों में हेलीकाप्टर

की आवाज पहुंची, उत्साह के बीच उनकी नजरें आसमान की तरफ टिक गई। गहमर इंटर कालेज में में बने हैलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाढ़ सामग्री राहत को देखते हुए संबंधितों से पूछताछ की।

इसके बाद बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। इसके बाद जनप्रतनिधियों सहित अधिकारियों संग बैठक में बाढ़ के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

प्रदेश के मुखिया ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि गाजीपुर जिले में 32 ग्राम पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री वितरित किए जाने की जरूरत है।

पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों दौरा करते हुए पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

यह कार्य तब तक जारी रहेगा, जब तक बाढ़ समाप्त नहीं हो जाता। दिन में साढ़े 11 बजे सीएम बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए बलिया के लिए प्रस्थान कर गए।

इस मौके पर जमानिया विधायक सुनीता सिंह, सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, सेवराई एसडीएम रमेशचंद मौर्य, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रवीण सिंह,

शशिकांत शर्मा, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय, पंकज सिंह चंचल आदि भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...