शनिवार, 11 सितंबर 2021

M.com में प्रवेश परीक्षा की तिथि को लेकर छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने मेल से प्राचार्य को भेजा पत्रक

 


गाजीपुर। पीजी कॉलेज के संकाय M.com में प्रवेश परीक्षा कि तिथि को आगे बढ़ाने कि मांग को लेकर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने मेल के माध्यम से प्राचार्य को पत्रक भेजा है, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में M.com में प्रवेश परीक्षा कि तिथि बढ़ाने कि मांग कि है क्योंकि इसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं ओ- लेवल का कोर्स भी करते हैं, जिसकी मुख्य परीक्षा 13-09-2021से 16-09-2021तक है, इसी दौरान महाविद्यालय द्वारा भी M.com प्रवेश परीक्षा कि तिथि दिनांक- 15-09-2021 घोषित कर दी गई है, जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है वे प्राथमिकता के आधार पर इसी महाविद्यालय में पुनः प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए तिथि बढाने कि मांग कर रहे है, जिस पर मैंने आज महाविद्यालय के प्राचार्य जी को मेल के माध्यम से पत्रक भेजा है यदि त्वरित समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र-छात्रायें दिनांक 13-09-2021 को महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने अपने मांग को लेकर सुबह 10 बजे से धरने पर बैठने को विवश होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन कि होगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के लिए खोदे गढ्ढे में मिला युवक का शव

 





गाजीपुर। थाना क्षेत्र के भांवरकोल गांव के पूरब स्थित मार्टिन स्कूल के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए खोदे गए गड्ढा में शनिवार की सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मालूम हो कि भांवरकोल क्षेत्र के मिर्जाबाद निवासी सचितानंद कुशवाहा का पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा (25) शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास उसकी खोजबीन करते हुए लोगो से पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने सोचा कि शायद वह कही गया होगा और अब-तब आ जाएगा, लेकिन शनिवार की सुबह भी घर नहीं लौटा। इसी बीच दिन में करीब 10 बजे भांवरकोल गांव के पूरब मार्टिन स्कूल के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में मिट्टी निकालने के लिए खोद गए पानी भरे गड्ढा में लोगों ने एक युवक का शव उतराया देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और मृतक की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया कि धर्मेंद्र की दीमागी हालत ठीक नहीं थी।

रविवार, 5 सितंबर 2021

गाजीपुर:शिक्षक दिवस पर हुआ 48 शिक्षकों, 17 एसएमसी अध्यक्ष और 17 ग्राम प्रधानों हुआ का सम्मान

 
रिपोर्ट: अमित उपाध्याय

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने रविवार को शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जहां 48 शिक्षकों को सम्मानित किया वही 17 ग्राम प्रधान एवं 17 विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी सम्मानित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने कहा कि शिक्षक मानवता का कर्ण धार होता है शिक्षकों के कंधे पर देश के नौनिहालों के भविष्य को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिक्षकों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। सदर ब्लाक के बबेड़ी स्थित जलसा गार्डन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूरे जिले के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्वलित करके किया।  इसके बाद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण किया।  मुख्य अतिथि का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर  किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक सोमारु प्रधान ने किया। इसके बाद एक-एक करके मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जिसमें 34 परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के 5 और मान्यता  एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के 8 शिक्षक और राज्य पुरस्कार 2019 के एक शिक्षक को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले 17 ग्रामप्रधान एवं विद्यालय में सहयोग करने वाले 17 एसएमसी अध्यक्ष को भी प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश राय भी उपस्थित थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को आगे भी प्रोत्साहित करते रहेंगे इस बात को उन्होंने आश्वस्त किया और यह भी कहा कि बहुत जल्द ही हमारा जनपद प्रेरक जनपद के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा और प्रदेश में  भी एक स्थान रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर जनपद को बेसिक शिक्षा के मामले में आगे ले जाने की बात कही। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, उदय चंद्र राय, अखिलेश कुमार झा, महेंद्र प्रताप, अविनाश राय, अशोक कुमार, डॉ कल्पना, एआरपी सदर नीरज सिंह, प्रवीण कुमार तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अभिषेक कुमार एसआरजी, प्रीति सिंह, सुशील कुमार उपस्थित थे । अध्यक्षता डायट के उप निदेशक एवं प्राचार्य सोमारू प्रधान एवं संचालन दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया। अंत में सभी का आभार खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो अविनाश राय ने कियाl

आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर में भी डा०सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया गया

 
बाराचवर--आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर पर शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक/अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह प्रधानाचार्य अवधेश सिंह यादव ने  संयुक्त रुप से डा० सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित करके और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने कक्षाओ मे केक काटकर डा०सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा भी छात्रों के प्रोत्साहित किया गया। विद्मालय के कोआर्डिनेटर डा०अभिनास यादव  ने कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना किया।इस दौरारान स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ,रविन्द्र यादव,जेपी भारती शशिकुमार,हरियोम हृदय राम,सुमन सिंह कुशबाहा बिन्दू,सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा।


फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

 

शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बरहट गांव में शनिवार की देर रात उपेंद्र कुमार की पत्नी पिंकी (26) ने साड़ी का फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे मेंले लिया । इस मामले में पिंकी के पिता ने पति, ससुर, सहित अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है।
पिंकी का पति उपेंद्र इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। वह पिछले कुछ दिनो से घर आया हुआ है। शनिवार की शाम पिंकी का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बताते है कि पति गुस्सा होकर बाहर चला गया। कुछ देर बात जब घर आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसने दरवाजा खोलने के लिए लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया।शक होने पर जब वह रोशनदान से देखा तो पिंकी साड़ी के फंदे पर लटक रही थी।यह देख परिवार के लोगचिल्लाने लगे।आवाज सुनकर पास पडोस के लोग भी वहा पहुच गये। लोगों नेइसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस वहा पहुची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
पिंकी की शादी चार वर्ष पूर्व उपेन्द्र के साथ हुई थी। उसकी एक तीन वर्ष की पुत्री उपासना है। पिंकी के मौत की सूचना मिलने पर मायका के लोग भी वहां पहुच गये।पिंकी के पिता रामसुध ने पति, ससुर सहित अन्य लोगो खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पति, ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्रकार रविदेव गिरि

शनिवार, 4 सितंबर 2021

*गाजीपुर: वाह! करंडा के लाल ने जनपद का किया नाम रोशन*

 

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के लीलापुर निवासी विपिन कुमार यादव ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर गाजीपुर जनपद के साथ- साथ करंडा क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है, जो कि जनपद में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
मालूम हो कि करंडा क्षेत्र के विपिन कुमार यादव पुत्र राम बचन यादव लीलापुर का निवासी है जिसके पिता पेशे से किसान है।
विपिन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इसका श्रेय सर्वप्रथम अपने माता- पिता को देता हूं और इसमें मेरे दोस्तों का भी अहम भूमिका है, मेरा सपना यह है कि मैं इंडियन आर्मी में भर्ती हो जाऊं।
 विपिन बचपन से ही बहुत होनहार छात्र है, जिसकी शिक्षा दिक्षा गांव के ही प्राईमरी पाठशाला में हुआ है तथा मैट्रिक इंटर कालेज करंडा में हुआ है।

रिपोर्टर: अमित उपाध्याय

गाजीपुर:नंदगंज बारहपुर पूल के पास फेंका हुआ मिला नवजात शिशु

 
गाजीपुर।आज तड़के मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जब नन्दगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव स्थित गांगी पुल के समीप किसी ने एक नवजात शिशु को कपड़े के झोले में डालकर गिलोय की लताओं में फेंक दिया। इधर सुबह की सैर पर निकले लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद जब उन्होंने आसपास देखा तो झोले से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। इस बीच पहुंचे बाघी गांव निवासी रामू राम शिशु को परवरिश के लिए अपने घर ले गए।


कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...