मंगलवार, 4 जनवरी 2022

ठंड को देखते हुए सभी स्कूल बंद







गाजीपुर। शीतलहर और तापमान में अथ्यधिक गिरावट को देखते हुए कक्षा 6 से 12 तक विद्यालय चार दिन तक बंद करेंगे। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में शीत लहर तथा तापमान में अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए 4 से 8 जनवरी तक जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित हाई स्कूल/इंटर कालेज यूपी बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड/आईसीएसई बोर्ड/संस्कृत शिक्षा परिषद के विद्यालय (कक्षा 06 से 12 तक एवं माध्यमिक विद्यालय में संचालित संबद्ध प्राइमरी) बंद रहेंगे। बताया कि उक्त अवधि में पूर्व की भंति ऑन लाइन शैक्षिक कार्य संचालित रहेंगे। 10 जनवरी से पूर्व की भांति निर्धारित अवधि में विद्यालय संचालित किये जाएंगे। कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।

सोमवार, 3 जनवरी 2022

15000- 15000 का इनामी गैगेस्टर एक्ट के फरार चल रहे बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा





गाज़ीपुर। थाना कासिमाबाद के गैगेस्टर एक्ट के दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशो पर 15000- 15000 का इनाम घोषित है। थानाध्यक्ष कासिमाबाद ने बताया कि गैगेस्टर एक्ट मे फरार चल रहे वांछित टिंकल यादव पुत्र लोचन यादव नि0 ग्राम इन्दौर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर और अरुण यादव उर्फ अप्पू पुत्र अशोक यादव नि0 ग्राम कटया लहंग थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। दोनो दो माह से फरार चल रहे थे। दोनो अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा 15000-15000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
रामाश्रय राय थानाध्यक्ष कासिमाबाद, उ0नि0 इष्टदेव पाण्डेय, हे0का0 शिवपूजन सिंह, का0 सुशील कुमार, का0 गौरव यादव, का0 प्रविन्द कुमार चौरसिया, का0 नागेन्द्र शाह शामिल रहे।


रविवार, 2 जनवरी 2022

वरिष्ठ पत्रकार शम्भू नाथ भट्ट का 104 वर्ष की अवस्था में हुआ, निधन से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक


गाजीपुर। गांधीवादी विचार धारा के पोषक जनपद के वयोवृद्ध पत्रकार शंभू नाथ भट्ट का कल लंबी अस्वस्थता के बाद 104 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
वे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताजपुर डेहमा के भटवलिया के निवासी थे। परतंत्र भारत में वे अपने किशोरावस्था में ही पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ गये थे और उसी उम्र में ब्रितानी हुकूमत से छिपकर लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाया करते थे। उस कार्य में पकड़े जाने पर कई बार बेंतों की मार भी खानी पड़ी थी।
स्वतंत्रता के बाद उन्होंने रेलवे में नौकरी की और सेवानिवृत के बाद फिर पत्रकारिता से जुड़ गये। उन्होंने अपनी पत्रकारिता आज अखबार से शुरू किया औल फिर दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा आदि को भी अपनी सेवाएं दी। वे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में थे और महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक भी रहे।
नववर्ष के पहले ही दिन शनिवार को सुबह लगभग दस बजे हुई उनकी मौत से परिवार सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक छा गया। वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें पत्रकारिता जगत का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी भरपाई सम्भव नहीं हो सकती। लोगों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा को शान्ति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करनेवालों में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव, रविन्द्र नाथ सिंह, महा ग्रापए प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम, राजेन्द्र प्रसाद,महा ग्रापए प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रजीत सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, निरज यादव, बेलाल अहमद, रविन्द्र सिंह यादव, सत्यानन्द उपाध्याय, सन्तोष कुमार वर्मा, इसरार उर्फ राजू राईनी कमलेश यादव, शिव प्रकाश पाण्डे, सुनील दुबे, रमेश, पवन मिश्रा, चंदन, नसीम खाँ, चून्नु एवम महा ग्रापए जिला अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, शिवप्रकाश पाण्डेय, रमेश सोनी, कमलेश यादव, उग्रशेन सिंह आदि प्रमुख रहे।


कडा़के की ठंड से ठिठूरे लोग अभी तक प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था से कोसो दूर

सदर तहसीलदार ने लिया मामले का संज्ञान....
 
गाजीपुर। करंडा ब्लाक के चोचकपुर बाजार में कड़ाके की ठंड होने के बाद भी प्रशासन ने प्रमुख स्थानों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई है। इससे गरीब और यात्री कूड़ा जलाकर हाथ सेंकने को मजबूर हैं।  पिछले चार दिनों से कोहरे व सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त है। रविवार को भी सर्द हवाओं से गलन बरकरार रही। चोचकपुर प्रमुख जीप स्टैंड, ऑटो स्टैंड, गंगा घाट मार्ग, पीपा पुल मार्ग,मौनी बाबा धाम आदि जगहों पर अलाव नहीं जलने से राहगीर व गरीब ठिठुरते रहे। कुछ स्थानों पर लोगों ने कूड़ा जलाकर हाथ सेंककर ठंड से निजात पाने का प्रयास किया।चोचकपुर बाजारों में कई दुकानदार अपने पुराने प्लास्टिक गत्तो को जला रहे हैं तो कुछ लोग अपने पैसे से लकड़िया खरीद कर जला रहे हैं,   जिला प्रशासन द्वारा तहसीलों को अलाव की लकड़ी के लिए कितने हजार रुपए आवंटित किए गए हैं!इसका कोई अता पता नहीं।
*मेरे संज्ञान में ऐसी बात नहीं थी आपके द्वारा बताया जा रहा है क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जल्द व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी-सदर तहसीलदार*

*ऊपर से सिर्फ एक ही स्थान पर सरकारी अलाव जलाने का निर्देश है उच्च अधिकारियों से बात कीजिए-क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार यादव*

चार राशि गाय व एक पिकअप के साथ दो तस्कर को पुलिस ने दबोचा




(करंडा)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार की सुबह करीब आठ बजकर पंद्रह मिनट पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चेकिंग के दौरान जमानिया पुल के पास से दो अभियुक्त द्वारा पिकअप के ढांले के अंदर निर्दयता पूर्वक गायों को बांध कर वध के लिए विहार ले जाते समय चार राशि गायों को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण दीपक कुशवाहा(21) पुत्र कमलेश कुशवाहा निवासी सौरम थाना नन्दगंज व अखिलेश यादव उर्फ मंटू यादव(41) पुत्र शशिनाथ यादव निवासी सौरम थाना नन्दगंज गाजीपुर है।
गिरफ्तार‌ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला,उप निरीक्षक विनोद तिवारी, कांस्टेबल अमरजीत मौर्या, कांस्टेबल विष्णु मौर्य, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश थाना करंडा शामिल थे।

चाकू घोंपकर किया दो युवकों को घायल,एक अरेस्ट

 
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत कटघरा बाजार में अपने दोस्तों के साथ नन्दगंज थाना क्षेत्रांतर्गत पहलवानपुर निवासी विजय शंकर तिवारी (24) पुत्र राकेश तिवारी व शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुड़हा राहुल यादव (20)शनिवार की शाम रॉयल स्वीट हाऊस पर पहुँचा उसी दौरान गांव ही दो दबंग युवक सरस सिंह व उजाला सिंह से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। उसी दौरान सरस सिंह ने विजय शंकर तिवारी को पहले चाकू से हमला कर दिया जब उसका दोस्त राहुल यादव में विरोध किया तो दबंगो ने उसके भी पेट मे चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक घायल हो गये, तभी स्थानी दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर उजाला सिंह को गिरफ्तार कर लिए । पुलिस ने घायल दोनो युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो युवक को वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।


शनिवार, 1 जनवरी 2022

तमंचा कारतूस के साथ तीन शातिर बदमाश फंदे में




(करंडा)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई।
मालूम हो कि रात्रि में स्थानीय थाना पुलिस गश्त चेकिंग कर रही थी तभी चाडी़पुर तिराहा के पास से चोरी की योजना बना रहे दो नाजायज तमंचा(315)बोर व चार जिंदा कारतूस (315)बोर के साथ तीन शातिर अभियुक्त प्रिंस उर्फ राजकुमार बिंद पुत्र रामदरश बिंद निवासी ग्राम बेलसडी़ थाना करंडा,मोनू प्रजापति पुत्र रामशीष प्रजापति निवासी मटखंना (नारीपचदेवरा) थाना करंडा व रोहित यादव उर्फ मखंधु पुत्र शशिकांत यादव निवासी मटखंना (नारीपचदेवरा) थाना करंडा को स्थानीय थाना पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला,उप निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह,उप निरीक्षक छोटेलाल, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल शिवम् शर्मा थाना करंडा शामिल थे।

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...