गाजीपुर जनपद के एसपी रामबदन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत उत्तर प्रदेश व विहार राज्य की सीमाओं का निरीक्षण किया। एसपी द्वारा गाजीपुर - चन्दौली बार्डर स्थित तलाशपुर मोड़, जनपद गाजीपुर व जनपद चन्दौली बार्डर स्थित गांव ओरचक व ककरइत, थाना क्षेत्र कन्दवा जनपद चन्दौली, जमनिया थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम देवढी, गाजीपुर- विहार बार्डर स्थित गांव गायघाट, थाना रामगढ़,थाना जमानियां अतंर्गत कर्महरी, ताजपुर कुर्रा थानाक्षेत्र दिलदार नगर , खजुरी दिलदार नगर ,राजपुर थाना क्षेत्र राजपुर बिहार आदि सीमाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को बार्डर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने, बार्डर पर किसी भी अवैध गतिविधि, बार्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने तथा सभी सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
शनिवार, 15 जनवरी 2022
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Ravidev Giri
जनवरी 15, 2022
गाजीपुर। शनिवार की सुबह नन्दगंज थाना क्षेत्रांतर्गत रजादी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सुबह बाइक सवार की ट्रक के चपेट में आने से एक युवक राजू कुमार (17) निवासी चिलार की मौत हो गई।
जबकि दूसरा युवक अवतार पांडेय (20) निवासी मानपुर चिरया कोट मऊ की खबर लिखे जाने तक गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022
संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन चिन्हित कर जरूरतमंदों में किया जा रहा है कंबल का वितरण
Ravidev Giri
जनवरी 14, 2022
गाजीपुर। वर्तमान में चल रहे ठंड के इस सीजन में स्वाभिमान संगठन के लोगों ने अबतक लगभग 200 लोगों में कंबल का वितरण किया है।लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए वितरण का क्रम संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि यह संगठन समाज सेवा के लिये जनपद में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है।जिसके सदस्य प्रतिवर्ष आपसी सहयोग से कंबल ख़रीद कर जरूरतमंद लोगों में वितरित करते है।समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संगठन के सदस्य चिन्हित करते है।उसमें जिसे सबसे ज्यादा जरूरत रहती है, उसे कंबल देतें है।
वाराणसी से खरीद कर चला कंबल हरहुआ, मोहर, चमरहा, गोइठहा, हृदयपुर, गोपपुर, चंदापुर व सड़क किनारे मिले जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया।इसके बाद करंडा क्षेत्र के एक दर्जन से ऊपर गांवों में जाकर चिन्हित लोगों में कंबल दिया गया।उसी क्रम में शुक्रवार के दिन संगठन के अध्यक्ष डॉ देवेश सिंह के द्वारा जमानियां कस्बा व डेवढ़ी गांव कंबल का वितरण किया गया।इस मौके पर अमितेश मिश्रा,वीर बहादुर सिंह, आकाश, सिंह, विवेक सिंह,उपेंद्र सिंह, पपलू सिंह,पीयूष आदि लोग मौजूद रहे।वितरण का यह क्रम जबतक ठंड का मौसम चलेगा तबतक जारी रहेगा।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसडीएम सदर,सीओ सदर व एसओ करंडा, सेंट्रल पुलिस आर्म्ड फोर्सेस के जवानो ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को जनता को कराया अवगत
Ravidev Giri
जनवरी 14, 2022
गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उप जिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ओजस्वी चावला, थानाध्यक्ष करंडा हरिनारायण शुक्ला, सेंट्रल पुलिस आर्म्ड फोर्सेस के जवान, थाना करंडा के फोर्स के साथ करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर, मैनपुर, परमेठ, बड़सरा मे रूट मार्च कर आदर्श आचार संहिता के बारे मे बताया गया व चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से जनता को अवगत कराया गया।
ट्रैक्टर ने बाईक को रौंदा बाल बाल बचा बाईक सवार
Ravidev Giri
जनवरी 14, 2022
(सदर)गाजीपुर। शुक्रवार की सुबह सदर कोतवाली के रजागंज चौकी अन्तर्गत हमीद सेतु पर करीब साढे नौ बजे वाराणसी से अपने घर देवरियां जा रहे बाईक सवार को पिछे से मंडी से धान उतार कर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाईक को रौंद दिया यह तो संयोग रहा कि बाईक सवार बाल बाल बचा ,घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच नीचे फसें सवार को किसी तरफ निकाला ,इस घटना के चलते सेतु पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी किसी तरह से दो घंटे बाद आवागमन चालू हुआ।
अज्ञात लड़की का शव मिलने से फैली सनसनी
Ravidev Giri
जनवरी 14, 2022
गाजीपुर।सदर कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा घाट स्थित बालू के रेत पर एक लड़की का शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में शहर कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि शव के पास से सल्फास की गोली मिली है। लड़की की पहचान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। अभी तक कोई गुमशुदगी की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की भोर में नवापुरा घाट पर लोग टहलने आते है लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी ने लड़की की पहचान नहीं कर सका।
घटना की जानकारी प्राप्त होते हैं प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गया है
गुरुवार, 13 जनवरी 2022
अरे करंडा ब्लाक के प्रधान जी! आवास के नाम पर गरीब महिला से वसूल लिए दस हजार
Ravidev Giri
जनवरी 13, 2022
(करंडा)गाजीपुर। जनपद के डीएम मंगला प्रसाद सिंह भले ही भ्रष्टाचारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हैं लेकिन तभी भी भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है एक ऐसा ही मामला करंडा ब्लाक के श्रीगंज ग्राम सभा का है जहां ग्राम प्रधान सोनू बिंद ने स्थानीय गांव निवासिनी गरीब महिला मंजू देवी से आवास बनवाने के नाम पर दस हजार रुपए वसूल लिये है।
बात यहीं तक नहीं रही उसी ग्राम सभा के एक और महिला बदामी देवी से भी ग्राम प्रधान ने कहां पैसा दे दीजिए अधिकारियों को देना है।
सवाल तो यह उठता है कि क्या वास्तव में अधिकारी ग्राम प्रधान से आवास बनवाने के नाम पर पैसा मांगते हैं या फिर प्रधान अपना जेब भरने में लगे हुए हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...
