रविवार, 16 जनवरी 2022

महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई, सम्पन्न

 
पत्रकारों ने पत्रकार हित व सुरक्षा को लेकर किया, चिंतन मनन


गाजीपुर। महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई गाजीपुर की एक आवश्यक बैठक चंदन नगर, रौजा स्थित लहुरी काशी पैलेस में संपन्न हुई। जिसमे जनपद के सभी तहसील अध्यक्षों तथा उनके साथ कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए। जिसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री इन्द्र जीत सिंह तथा आजमगढ़ मंडल प्रभारी उग्रसेन सिंह ने भी सहभाग किया। यह कार्यक्रम महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जितने भी पदाधिकारी और सदस्य वहां उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को माल्यार्पण कर नव वर्ष की बधाई दिए, तत्पश्चात पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं और सुरक्षा के संबंध में चर्चा हुई। तथा उचित गाइडलाइन जो वर्तमान समय में कोरोना के संबंध में चल रहा है उसे जिला प्रशासन तुरंत अवगत करावे तथा इस बात से भी अवगत कराएं की पत्रकारों को कोरोना से सुरक्षा व्यवस्था क्या और कैसे है। तथा पत्रकारों को समाचार संकलन करने में कोई कठिनाई न आवे इसकी भी उचित व्यवस्था जिला प्रशासन करें। यदि शासन द्वारा कोई इस प्रकार का निर्देश मिला हो, तो जिला अधिकारी महोदय इस पर ध्यान देते हुए पत्रकारों के इन छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देवें। आज रविवार के दिन सभी महा ग्रामीण पत्रकार के सदस्य एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन से एक बहुत बड़ी अपेक्षा के सम्बंध में पत्रकार बन्धुओं ने विचार रखा। हर पत्रकार अपने अपने क्षेत्र में कहीं ना कहीं से प्रशासन द्वारा सहयोग पाने में अपने आप को असमर्थ पा रहा है। इसलिए यह सन 2022 की प्रथम बैठक बुलाई गई थी ताकि जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके और पत्रकारों को अधिक से अधिक से अधिक सहूलियत मुहैया कराया जाए। तत्पश्चात प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रजीत सिंह अपने उद्बोधन में पत्रकारों को साहसिक रुप से समझाया और यह भी बताया कि पत्रकारों की समस्या स्वयं पत्रकार ही हल कर सकते हैं। आगे बिलाल अहमद ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए लोगों को आगाह किया कि हम अपने आप में कमी महसूस करते हैं कि हम अगर किसी के विरुद्ध सही समाचार प्रस्तुत करते हैं तो अगला हमारा ही भाई जाकर उन्हें फर्जी बताने का काम करता है।  बिलाल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। डॉ विजय यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हम सभी जानते हैं चार स्तंभ हुआ करते हैं पर उन्होंने अपने संबोधन में यह भी समझाएं तथा हम सभी को यह ज्ञात कराया कि हम लोग स्वतंत्र होते हुए भी पराधीन की तरह हैं क्योंकि लोकतंत्र में पत्रकार अपने को उतना स्वतंत्र महसूस नहीं कर रहा है जितना होना चाहिए। वयोवृद्ध पत्रकार राजेंद्र प्रसाद ने अपनी बात में यह कहा कि आप लोग धन्य हो जो आज के शीत लहरी में सातों विधानसभाओं और 16 ब्लॉकों से सभी पत्रकार बंधु ठण्ड को चीरते हुए आप लोग इकट्ठे हुए और जिला इकाई के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव का हौसला अफजाई किया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में बैठक की समाप्ति की घोषणा किया। तथा लोगों को इस अवसर पर महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवम फेमस पूर्वांचल संस्था ने संयुक्त रूप से मॉस्क का वितरण करवाया। इस अवसर पर सैदपुर तहसील अध्यक्ष इसरार, जमानिया तहसील अध्यक्ष प्रतिनिधि जफर इकबाल, कासिमाबाद तहसील अध्यक्ष बिलाल अहमद, सेवराई तहसील अध्यक्ष प्रतिनिधि हैदर अली, जखनिया तहसील प्रभारी कमलेश यादव, सदर तहसील प्रभारी नीरज यादव, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रविंद्र यादव, खान अहमद जावेद, इज़हार खान, वसीम, पवन मिश्रा, शिव प्रकाश पांडे, ओम प्रकाश, शिवम यादव, विकास बरनवाल, आशीष सोनकर, पुनीत त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पाण्डे, कमलेश, गुड्डू यादव, अजीत मोदनवाल, रजनीश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अंगारा लाल, अभिषेक कुमार, आनंद यादव, आशुतोष आनंद, राजू पाण्डे, बृजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, शुभम कुमार मोदनवाल, आनंद कुमार, विमल कुमार यादव, रमेश यादव, सोमनाथ सिंह यादव, दूधनाथ सिंह, गोविंद कुमार, नरेन्द्र, भैया लाल यादव, रविदेव गिरी, मनीष कुमार भारद्वाज, दिनेश कुमार, त्रिलोकीनाथ, अरविंद चौहान, रविकांत रावत, अमित उपाध्याय, नरेंद्र राय, आलोक कुमार चौबे, उपेंद्र कुमार, चंदन शर्मा, नीरज कुमार, पवन यदुवंशी, राजेश यादव, शिवम आनंद, अनिमेष, अजय कुमार, अशोक कुमार, आशीष गुप्ता, राजेश यादव, विनोद यादव, छोटू यादव, अविनाश उर्फ चून्नु एवं घनश्याम सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत

 
(मुहम्मदाबाद)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत  आदान बैरान ग्राम सभा निवासी सुनील चौरसिया अपनी भांजी जिसकी शादी बाईस जनवरी को होने वाली थी उसी के शादी का कार्ड वितरण करने के लिए नंदगंज अपने ससुराल गए हुए थे और नंदगंज से वापसी में आते वक्त जल्लापुर शाहबाज कुली के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार मामा जख्मी हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा उनके परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ।
 घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए शव को तत्काल अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

शनिवार, 15 जनवरी 2022

महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक 16 जनवरी को ...

 


गाजीपुर। महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई गाजीपुर की एक आवश्यक बैठक/ मीटिंग रविवार 16 जनवरी 2022 को दिन में 11:00 बजे लहुरी काशी पैलेस चंदन नगर, रौजा जिला मुख्यालय, गाजीपुर पर आहूत की गई है। इस बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी। इस बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा एवं संगठन को गति प्रदान करने विषय पर चर्चा, कोरोना गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करते हुए की जाएगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष उपेन्द्र यादव के निर्देश पर संगठन के सदस्य राजू पाण्डे ने दिया।

एसपी रामबदन सिंह ने किया उत्तर प्रदेश व विहार राज्य की सीमाओं का निरीक्षण

 

गाजीपुर जनपद के एसपी रामबदन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत उत्तर प्रदेश व विहार राज्य की सीमाओं का निरीक्षण किया। एसपी द्वारा गाजीपुर - चन्दौली बार्डर स्थित तलाशपुर मोड़, जनपद गाजीपुर व जनपद चन्दौली बार्डर स्थित गांव ओरचक व ककरइत, थाना क्षेत्र कन्दवा जनपद चन्दौली, जमनिया थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम देवढी, गाजीपुर- विहार बार्डर स्थित गांव गायघाट, थाना रामगढ़,थाना जमानियां अतंर्गत कर्महरी, ताजपुर कुर्रा थानाक्षेत्र दिलदार नगर , खजुरी दिलदार नगर ,राजपुर थाना क्षेत्र राजपुर बिहार आदि सीमाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को बार्डर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने, बार्डर पर किसी भी अवैध गतिविधि, बार्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने तथा सभी सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

 

गाजीपुर। शनिवार की सुबह नन्दगंज थाना क्षेत्रांतर्गत रजादी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सुबह बाइक सवार की ट्रक के चपेट में आने से एक युवक राजू कुमार (17) निवासी चिलार की मौत हो गई।
 जबकि दूसरा युवक अवतार पांडेय (20) निवासी मानपुर चिरया कोट मऊ की खबर लिखे जाने तक गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन चिन्हित कर जरूरतमंदों में किया जा रहा है कंबल का वितरण

 
 गाजीपुर। वर्तमान में चल रहे ठंड के इस सीजन में स्वाभिमान संगठन के लोगों ने अबतक लगभग 200 लोगों में कंबल का वितरण किया है।लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए वितरण का क्रम संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि यह संगठन समाज सेवा के लिये जनपद में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है।जिसके सदस्य प्रतिवर्ष आपसी सहयोग से कंबल ख़रीद कर जरूरतमंद लोगों में वितरित करते है।समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संगठन के सदस्य चिन्हित करते है।उसमें जिसे सबसे ज्यादा जरूरत रहती है, उसे  कंबल देतें है।
वाराणसी से खरीद कर चला कंबल हरहुआ, मोहर, चमरहा, गोइठहा, हृदयपुर, गोपपुर, चंदापुर व सड़क किनारे मिले जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया।इसके बाद करंडा क्षेत्र के एक दर्जन से ऊपर गांवों में जाकर चिन्हित लोगों में कंबल दिया गया।उसी क्रम में शुक्रवार के दिन संगठन के अध्यक्ष डॉ देवेश सिंह के द्वारा जमानियां कस्बा व डेवढ़ी गांव कंबल का वितरण किया गया।इस मौके पर अमितेश मिश्रा,वीर बहादुर सिंह, आकाश, सिंह, विवेक सिंह,उपेंद्र सिंह, पपलू सिंह,पीयूष आदि लोग मौजूद रहे।वितरण का यह क्रम जबतक ठंड का मौसम चलेगा तबतक जारी रहेगा।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसडीएम सदर,सीओ सदर व एसओ करंडा, सेंट्रल पुलिस आर्म्ड फोर्सेस के जवानो ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को जनता को कराया अवगत

 


गाजीपुर।  आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उप जिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ओजस्वी चावला, थानाध्यक्ष करंडा हरिनारायण शुक्ला, सेंट्रल पुलिस आर्म्ड फोर्सेस के जवान, थाना करंडा के फोर्स के साथ करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर, मैनपुर, परमेठ, बड़सरा मे रूट मार्च कर आदर्श आचार संहिता के बारे मे बताया गया व चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से जनता को अवगत कराया गया।

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...