(सदर)गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग स्थित जुटा चप्पल के कारखाने में आग लगने से लगभग ढाई लाख रुपये का जूता चप्पल जलकर खाक हो गया। पीड़ित संजय राम ने बताया कि बुधवार की देर रात लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से कारखाने में आग लग गई। जिससे कारखाने में रखें ढाई लाख रुपए का जूता चप्पल जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी पीड़ित ने सदर कोतवाली में कोतवाल को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही असपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने घंटों मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गुरुवार, 20 जनवरी 2022
पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला प्रधान प्रतिनिधि पर दर्ज हुआ एफआईआर
Ravidev Giri
जनवरी 20, 2022
गाजीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि सोनू बिंद ने समाचार प्रकाशित करने पर जनपद के तेजतर्रार पत्रकार पत्रकार अमित उपाध्याय को जान से मारने की धमकी दिया।
महिला ने प्रधान प्रतिनिधि सोनू बिंद पर आवास के नाम पर दस हजार रुपए लेने का आरोप लगाई थी जिसको लेकर बीते चौदह जनवरी को पत्रकार ने समाचार प्रकाशित किया था कुछ ही देर बाद प्रधान प्रतिनिधि ने व्हाट्सएप काल करके पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई मेरे गांव में आने की अगर अब आ गये तो तुम्हें जान से मार दूंगा जिससे भयभीत होकर पत्रकार अमित उपाध्याय ने सोलह जनवरी को नन्दगंज थाना में तहरीर दिया था जिसको लेकर एसओ नन्दगंज धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया।
अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Ravidev Giri
जनवरी 20, 2022
(भांवरकोल)गाजीपुर। गुरुवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत कुण्डेसर गांव के सिवान में एक खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक कुंडेसर गांव के लोग सुबह खेत पर जा रहे थे। ग्रामीणों ने खेत के मेड पर गांव के ही रामविलास यादव (58)का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रविन्द्र कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुच गये।घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।परिजनों के अनुसार रामविलास रात को खाना खाने के बाद घर से निकले और वापस नहीं पहुंचे ।सुबह उनका शव मेंड़ पर पड़ा मिला। उनके सिर में चोट है तथा उनकी नाक व कान से खून आया है ।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बुधवार, 19 जनवरी 2022
रईश के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्यवाही
Ravidev Giri
जनवरी 19, 2022
(जमानिया)गाजीपुर। स्थानीय थाना के एनडीपीएस एक्ट के अभियोग के वांछित अभियुक्त रईस के विरुद्ध कुर्की/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई। एनडीपीएस एक्ट थाना जमानियाँ के अभियोग के वांछित चल रहे अभियुक्त रईश उर्फ लईक पुत्र अब्दुल रफीक निवासी अंसारी मुहल्ला थाना जमानिया जनपद गाजीपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी कुर्की/83 सीआरपीसी की कार्यवाही कर कुर्क सम्पत्ति को कब्जा पुलिस ने ले लिया।
ओवरलोडिंग बालू के खेल में आधा दर्जन ट्रैक्टर सीज
Ravidev Giri
जनवरी 19, 2022
(सुहवल)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर अवैध तरीके से बालू परिवहन, ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।
इस दौरान ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे व गाजीपुर-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छः ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टरों को सीज किया गया।इसके अलावा एक दर्जन अन्य विभिन्न वाहनों का ई- चालान भी किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मच गया। प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श को क्षेत्र में ट्रैक्टरों के बिना परमिट अवैध तरीके से बालू परिवहन के धंधे में लिप्त होने की सूचना मिल रही थी।जो जिला मुख्यालय पर विभिन्न मार्गों से होते हुए बालू ले जाने की फिराक में है।,हरकत में आयी पुलिस ने जगह-जगह वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।मलसा के पास जमानियां की तरफ से तेजी से आ रहे बालू लदे चार ट्रैक्टर तेजी से आते दिखाई दिये।पुलिस द्वारा रोके जाने पर बैरकेटिंग तोडते हुए भागने लगे।संयोग से कोई पुलिस कर्मी ट्रैक्टर के चपेट में नहीं आया।पुलिस द्वारा पीछा किये जाने पर चालक बीच मार्ग ट्रैक्टर छोड कर फरार हो गये। रेवतीपुर की तरफ से आ रहे दो बालू लदे ट्रैक्टर आते दिखे,जो पुलिस को देखते हुए ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गये।पुलिस ट्रैक्टर को थाने लाकर सीज करने के साथ उनके चालकों व स्वामियों की तलाश में जुट गयी है।
इस बाबत एसओ सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन व ओवरलोडिंग किसी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा।
चोरी के मोटर के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
Ravidev Giri
जनवरी 19, 2022
(बिरनो)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस को सफलता मिली
आपको बता दें कि थानाध्यक्ष बिरनो के कुशल निर्देशन मे उप निरीक्षक शिवकुमार यादव मय पुलिस बल के द्वारा मु0अ0सं0 09/22 धारा 379/411 भा0द0वि0 में प्रकाश मे आये अभियुक्तगण आशीष चौहान पुत्र रामदरश चौहान,राकेश चौहान पुत्र स्व0 प्रकाश चौहान,नरसिंह चौहान पुत्र रामप्रकाश चौहान समस्त निवासीगण ग्राम सरदरपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार को स्थान सेनो बांध सरदरपुर से एक विद्युत मोटर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक शिवकुमार यादव, हेड कांस्टेबल रियाज अहमद, कांस्टेबल राजा गौड़ शामिल थे।
अपने दुकान में सभी व्यापारी लगवाये सीसीटीवी कैमरा- एसओ नंदगंज
Ravidev Giri
जनवरी 19, 2022
गाजीपुर। नंदगंज थाना परिसर में क्षेत्र के व्यापारियों, ग्राम प्रधानों, शांति समिति एवं संभ्रांत नागरिकों की एक आवश्यक बैठक नंदगंज थाना के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारी अपने दुकान पर सीसी कैमरा अवश्य लगवालें ताकि किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर अपराधियों को पकड़ा जा सके। फरवरी मार्च माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। इस अवसर पर एसआई शिवपूजन बिन्द,राम कुमार दुबे, रामसेवक जयसवाल, संतोष जयसवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मौर्य, अनिल जयसवाल,राणा यादव ,सुरेंद्र नाथ चौबे ,मनीष गुप्ता ,विनोद चौरसिया, संतोष राय ,मुन्ना चौबे इत्यादि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...
