गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिले के चर्चित समाजसेवी राजकुमार पांडेय का जनपद में प्रथम आगमन 27 अगस्त को तय किया गया है। आगमन को लेकर समर्थकों ने तैयारियां तेज कर दी है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व पूर्वांचल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्राहण की थी। सपा ज्वाइन करने के बाद राजकुमार पांडेय 27 अगस्त को बाबतपुर एयरपोर्ट से गृह जनपद गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों द्वारा स्वागत की तैयारी की गई है। जानकारों के मुताबिक राजकुमार पांडेय लम्बे काफिले के साथ लोहिया भवन पहुंचेगें, जहां पर उनका प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
बुधवार, 25 अगस्त 2021
गाजीपुर:सपा ज्वाइन करने के बाद राजकुमार पाण्डेय का प्रथम आगमन 27 को, स्वागत की तैयारियां तेज
Ravidev Giri
अगस्त 25, 2021
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments