शनिवार, 14 अगस्त 2021

लेकर जा रहे थे दो शातिर अवैध गांजे पुलिस ने धर दबोचा




गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस को कामयाबी मिली पुलिस टीम ने दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को 32 किलो 975 ग्राम गांजा व ट्रीवर कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
  वांछित अभियुक्तों तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह कोतवाली सैदपुर, एसएसआई घनानन्द त्रिपाठी व पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की देर रात, अभियुक्तगण योगेश सिंह कुशवाहा पुत्र रामदयाल कुशवाहा निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हाल पता बसेलवा कालोनी गली नं0 10 मकान नं0 876 थाना ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा तथा आदर्श राज यादव पुत्र जोखन यादव निवासी ग्राम बौरवा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के पास से 32 कि0ग्रा0 975 ग्राम नाजायज गांजा के साथ जोगीवीर तिराहा ग्राम अमुवारा थाना सैदपुर, गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेंज दिया गया।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...