प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह धर्मेंद्र सिंह यादव उम्र 28 वर्ष पुत्र गौरी शंकर सिंह यादव सुबह की लगभग 9:00 बजे अपने घर के बगल में जहां जानवर बांधे जाते हैं वहीं धर्मेंद्र टूटे हुए तार को जोड़ रहा था। तभी वह विद्युत करंट के जद में आ गया।
जब परिजनों ने देखा तो आनन फानन में उसे बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
धर्मेंद्र यादव कुल छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था परिजनों में इस घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments