गाजीपुर। सदर विधानसभा के बाघी ग्राम में विधायक निधि से 3.73 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का उद्धघाटन सहकारिता राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने करते हुए ग्रामवासियों को सौंपा। इससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने सहकारिता मंत्री को धन्यवाद दिया। उद्घाटन के तत्पश्चात सहकारिता मंत्री ने ग्राम सिकन्दरपुर में जनचौपाल कार्यक्रम कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। उसके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अनु.जन. मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप खरवार, ग्राम प्रधान अनूप गुप्ता, अनवर, अशोक सिंह, कमला गिरी, अमित सिंह, दीपक सिंह, गोलू सिंह, रामावतार सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments