रविवार, 19 दिसंबर 2021

जुलूस निकाल रहे कांग्रेसी गिरफ्तार


गाजीपुर। रविवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों महिलाओं द्वारा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे के साथ शक्ति यात्रा निकली। यात्रा निकलते ही पुलिस बल से यात्रा में शामिल महिलाओं से जबरदस्त नोकझोंक होने लगी। इसके बाद जबरदस्ती रेलवे स्टेशन पर जुलूस को रोककर यात्रा में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली लाया गया। 
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र कि हत्या है, हम कांग्रेस जन शांति पूर्वक लड़की हूं लड़ सकती के नारे के साथ अभी कार्यालय से निकले ही थे कि जबरदस्ती पुलिस ने हम लोगों के साथ हाथापाई कर गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया। लेकिन फिर भी बहन प्रियंका दीदी के निर्देश पर देश की आधी आबादी की लड़ाई लड़ते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा को निश्चित करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। और अब उन्हें प्रियंका दीदी द्वारा राजनीतिक में भी बराबरी का दर्जा मिलेगा। कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं एवं बहने अपने को सुरक्षित नहीं समझ रही हैं और इनके नेता अनर्गल बयान देने में मशगूल है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरफ्तारी देने वालो में यात्रा का नेतृत्व कर रही जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, रविकांत राय, डॉ मार्कंडेय सिंह, पंकज दुबे, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, राघवेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, माधव कृष्ण, राजेश उपाध्याय, अखिलेश राय, ईनर्मल यादव, लालसा देवी, मीरा चौबे, महबूब निशा, सुमन चौबे, कुसुम देवी, ओम प्रकाश पांडे, संजय गुप्ता, कमलेश्वर शर्मा, रतन तिवारी एवं आलोक कुमार यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...