बुधवार, 1 सितंबर 2021

गाजीपुर:जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में हुआ आयोजन

 रिपोर्ट: अमित उपाध्याय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह  में आयोजित किया गया,
सर्वप्रथम माननीय सदस्या श्रीमती शशि मौर्या  द्वारा जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई में कुल 17 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, सभी शिकायत पत्रो का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के पश्चात मा0 सदस्य महोदय द्वारा सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के  दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के विषय में बताया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गयी। माननीय सदस्या  द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सभी पात्र लोगो को लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री कामायनी दूबे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिंन्हा, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती ममता, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, वन स्टाप सेन्टर से नीतू कुमारी, श्रीमती प्रियंका प्रजापति केस वर्कर, जिला बाल संरक्षण ईकाई से श्रीमती गीता श्रीवास्तव तथा महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती नेहा राय तथा जिला समन्वयक शिखा सिंह गौतम व श्रीमती लक्ष्मी मौर्या उपस्थित रही।

पुलिस ने किया समाजवादी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार


दिनांक 31.8.2021 को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा जी की आह्वान पर साइकिल यात्रा कर जनपद में समाजवादी सरकार में आमजन के लिए विकास कार्यों को बताने के लिए जनपद के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने साइकिल यात्रा का आयोजन किया लेकिन *जिला सचिव नीरज यादव* का कहना है कि प्रदेश में बैठे योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन को आगे कर कर समाजवादी कार्यकर्ताओं को रोकने का काम किया प्रशासन द्वारा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार होने के प्रमुख रूप से शाहनवाज आलम जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सनी चौहान, अनिल यादव, शकील खान, अमरनाथ यादव, कल्लू यादव, चंदन विश्वकर्मा, राम लखन चौहान, मनोज यादव, नीरज यादव, अंगद पाल, फरान खान, आशीष कलीम खान, सोनू कुमार गौतम, पंकज यादव, अशोक चौहान, इब्राहिम अंसारी, चंद्र भूषण यादव, अर्जुन कुमार, फारुख अहमद, पिंटू यादव, रामशरण यादव, आदि लोग मौजूद रहे



रिपोर्टर~ विशाल गिरी

मऊ में समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार




सभी नेताओं को पुलिस लाइन में गिरफ्तार कर लिया गया नजरबंद आपको बता दें कि बिना परमिशन के साइकिल यात्रा निकाले जाने पर पुलिस ने किया समाजवादी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार
अनिल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के आदेश पर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया था इसके तहत हम लोग बलिया मोड़ से पर्दा तक साइकिल यात्रा चलाने का प्रोग्राम रखे थे तो कुछ प्रशासन ने हमें रोक कर गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टर - विशाल गिरि

गाजीपुर:अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी

गाजीपुर। बुधवार की सुबह शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिंहनाथ गांव स्थित बेसो नदी के बंधा के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। सिंहनाथ गांव के कुछ लोगों ने आज सुबह बेसो नदी के बंधा के पास एक करीब 20 वर्षीय युवती का शव देखा। यह खबर कुछ ही देर में गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग युवती की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी पहचान में जुट गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ भूषण मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की मौत कई दिन पहले हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

कई गांव बाढ़ के पानी से गिरे

नेपाली से लगातार सरयू नदी में पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह आठ बजे दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर लाल निशान 69.90 मीटर के सापेक्ष 45 सेंटीमीटर अधिक दर्ज किया गया। लगातार पानी बढ़ने से दोहरीघाट व मधुबन देवारा क्षेत्र की लगभग 600 एक ड़ फसल बाढ़ के पानी डूब गई है।

साथ ही दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं। दरअसल पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से अब पानी दोबारा नदियों में आने लगा है।

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। पशुपालक हरे चारे के लिए परेशान हैं। बाढ़ के पानी में नीचले इलाकों के खेत डूब गए हैं। पशुपालकों के सामने पशु चारे की समस्या बढ़ती जा रही है। चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है। ग्रामीण अंचल के लोग पानी में घुसकर अपने घरों को आ-जा रहे हैं। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पुल पर नदी का दबाव लगातार जारी है। दोहरीघाट के श्मशान घाट पर नदी बैक रोलिंग कर रही है। इससे भारत माता मंदिर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। बीबीपुर-बेलौली बंधा पर भी दबाव बढ़ गया है। मुक्तिधाम पर नदी लांचिंग कर सकती है।

जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। क्षेत्र के गोड़वली-नई बाजार मार्ग, बूढ़ावर-कैनाल हेड मार्ग, बहादुरपुर-पतनई मार्ग, बेलौली-गौरीडीह मार्ग सहित आधा दर्जन मार्ग पर पानी भरा हुआ है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में अफरा-तफरी मची है। उधर मधुबन में भी नदी कहर बरपा रही है। देवारा में सरयू नदी के तलहटी में बसे चक्कीमुसाडोही के साथ ही बिंदटोलिया, टांड़ी, बैरीकंटा, धूस, खैरा देवारा, हरिलाल का पूरा, मनमन का पूरा, नुरुल्लाहपुर नई बस्ती, आंशिक रुप से मोलनापुर, परसिया जयरामगीरी और तालरतोय तथा हाहानाला के किनारे बसे बैरियाडीह, हड़ही, नकही जैसे दर्जनों गांव पानी से पूरी तरह घिरे |

रिपोर्टर- विशाल गिरि

गाजीपुर पास्को एक्ट का वांछित आरोपी फंदे में

गाजीपुर . नन्दगंज थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियो व वांछितो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के मार्गदर्शम में मंगलवार को साढ़े तीन बजे थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर मय हमराहियान देवकली मामूर थे कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूछताछ करने पर सूचना मिली की अभियुक्त कही भागने की फिराक मे पहाड़पुर चौराहे के पास खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसओ द्वारा पहाड़पुर चौराहे के पास पहुचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अभियुक्त ने अपना नाम मिलेश कुमार उर्फ निलेश पुत्र मन्नू राम निवासी ग्राम महमूदपुर पाली थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया। 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय,हेड कांस्टेबल धर्मदेव चौहान, कांस्टेबल अखिलेश वर्मा ,हेड कांस्टेबल फूलचन्द यादव,महिला कांस्टेबल नेहा अग्रहरि शामिल रही।

रिपोर्टर - अमित उपाध्याय

रायफल क्लब सभागार में जागरूकता शिविर में सूचना के अधिकारों की दी गई जानकारी


गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, प्रशान्त मिश्र के दिशा निर्देश में रायफल क्लब, गाजीपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनता को सूचना के अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कामायनी दूबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी दी। सूचना का अधिकार अधिनियम का मूल उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाने सरकार के कार्य में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना और वास्तविक अर्थो में हमारे लोकतंत्र को लोगों के लिए कामयाब बनाना है। यह कानून नागरिकों को सरकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए एक बड़ा कदम है। आम जनता को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जनता के अधिकारों के संरक्षण एवं सरकार की लोकोपकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार आम जनता के बीच सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की अपेक्षानुसार नागरिकों के मध्य अधिनियम का प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए जनता को सूचना के अधिकार के महत्व की जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी जयप्रकाश कुशवाहा, डाटा एन्ट्री आपरेटर आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर, लेखपाल, कानूनगों आदि उपस्थित रहें।

रिपोर्टर - अमित उपाध्याय

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...