बुधवार, 12 जनवरी 2022

बबुआ को तमंचे के साथ पुलिस ने धर दबोचा
Ravidev Giri
जनवरी 12, 2022

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को कदापि न बक्शा जाय -एसपी
Ravidev Giri
जनवरी 12, 2022
गाजीपुर। एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया तथा सम्मेलन में शामिल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, एसपी ने उसके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसपी द्वारा अपराध गोष्ठी की गई। अपराध गोष्ठी में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी थानाध्यक्षों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि बार्डर एरिया में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कदापि न बक्शा जाए। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया तथा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए ।अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए । अपराध गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर,समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहें।
मंगलवार, 11 जनवरी 2022

गुस्साए बिजली विभाग के निविदा कर्मियों ने पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
Ravidev Giri
जनवरी 11, 2022
(सदर)गाजीपुर। मंगलवार को कई माह से वेतन न मिलने से गुस्साए बिजली विभाग के निविदा कर्मियों ने बिजली आपूर्ति ठप कर पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर रहे निविदा कर्मियों का कहना था कि प्रकाशनगर, पीरनगर और रौजा विद्युत उपकेंद्र तैनात किसी कर्मी का 7 माह, किसी का 6, किसी का 4 और किसी 2 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा के अभाव में परिवार के भरण पोषण में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। संबंधितों से बार-बार परेशानियों को अवगत कराने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण आज हम लोगों को हड़ताल कर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ रहा है। धरना की जानकारी होने पर कर्मचारी नेता अरविंद निविदा कर्मियों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। उनसे वार्ता करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। अधीक्षण अभियंता ने 14 जनवरी तक एक माह के वेतन भुगतान का भरोसा दिलाया। इस पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करते हुए चेतावनी दिया कि यदि समय रहते अन्य बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। हड़ताल की वजह प्रकाशनगर, पीरनगर और रौजा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों का आपूर्ति करीब दो घंटा तक ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीरनगर उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने वाले निविदा कर्मियों में गिरधर कुमार, पप्पू कुमार, राजकुमार, योगेश चौहान, विरेंद्र भारती, मो. आजाद, कृपाशंकर तिवारी बब्लू, कमलेश कश्यप और प्रकाश विद्युत उपकेंद्र के विजय बिंद, राम मनोज कुमार, पंकज यादव, अरविंद यादव, अमरजीत, उमेश, आसिफ, रामजी, बाबू खां आदि कर्मी शामिल रहे। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि वेतन भुगतान न होने से नाराज निविदा कर्मियों ने हड़ताल किया था। इससे करीब डेढ़ घंटा तक आपूर्ति बाधित रही।

ट्रक की जद में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत
Ravidev Giri
जनवरी 11, 2022
गाजीपुर। मंगलवार की दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भुतहियाटांड के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक गाजीपुर से महराजगंज की तरफ जा रहे थे । इसी बीच भुतहियाटांड के पास पीछे से आ रहा ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुच गई।खबर लिखते समय तक इसमें एक युवक की पहचान आधार कार्ड से मुहम्मदाबाद के बासुदेवपुर निवासी अजित कुमार सिंह के रुप में हुआ। जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सका है।
सोमवार, 10 जनवरी 2022

अगर ऐसा किया तो प्रिंटिंग प्रेस पर होगी कार्यवाही...
Ravidev Giri
जनवरी 10, 2022
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के अधीन सर्वसाधारण एवं समस्त प्रिन्टिंग प्रेस मुद्रण माध्यमों को सूचित किया है कि कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नही करेगा अथवा मु़िद्रत या प्रकाशित नही करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ट पर इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो, कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण नही करेगा या मुद्रित नही करवायेगा जब तक कि प्रकाशन के पहचान की घोषणा, उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा 02 व्यक्ति जो उन्हे व्यक्तिगत रूप से जानते हो, द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लीकेट में मुद्रक को न दिया जाये, जबतक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति न भेजी जाये, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 क के अधीन उपरोक्त व्यवस्था के अन्तर्गत यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी इलेक्शन पम्पलेट, पोस्टर न्यूज रिपोर्ट अथवा अन्य मुद्रण सामग्री जो भुगतान के आधार पर प्रकाशित हो, पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम और पता प्रिन्ट लाइन मे ंसाफ-साफ उद्धृत होना चाहिए, उपरोक्त प्राविधानों के उल्लंघन होने पर प्राथमिक सचूना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सम्बन्धित उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा प्रिन्टिग प्रेस का लाइसेन्स निरस्त कर दिया जायेगा।

करंडा खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में रसोइयों को वितरण किया गया कंबल व रजाई
Ravidev Giri
जनवरी 10, 2022
(करंडा)गाजीपुर। खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश श्रीवास्तव व खंड चिकित्सा अधिकारी करंडा ,और शिक्षको की उपस्थित मे ब्लाक के सभी रसोइयों को कम्बल व रजाई का वितरण किया गया, साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया,कार्यक्रम मे प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, टेट प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव संरक्षक मानवेंद्र सिंह, मनोज यादव, नित्यानंद गिरि आदि उपस्थित रहेl

दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनाया दस वर्ष की सजा
Ravidev Giri
जनवरी 10, 2022
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/ FTC प्रथम संजय कुमार यादव की अदालत ने सोमवार को गूँगी, बहरी एवं अंधी बलात्संग पीड़िता को न्याय देते हुये इस मामले के आरोपी को 10 साल की कड़ी कैद व 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अर्थदंड की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार थाना करीमुद्दीनपुर गांव के लछमनपुर नरायनपुर निवासी भगवान उर्फ कुनी राम ने थाने पर तहरीर दिया कि 19 फ़रवरी 2019 को गांव के ही शाहवांन उसके आँख से अंधी गूँगी लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ कई महीनों से गलत काम करता रहा। इस घटना की जानकारी होने पर वादी ने आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाते हुए मुकदमे के विवेचक के विरुद्ध उसकी विवेचना में की गई कई लापरवाही को लिखते हुए विवेचक के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र प्रेषित करते हुए 1 माह भीतर जवाब मांगा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...
