शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

अज्ञात लड़की का शव मिलने से फैली सनसनी

 
गाजीपुर।सदर कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा घाट स्थित बालू के रेत पर एक लड़की का शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में शहर कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि शव के पास से सल्फास की गोली मिली है। लड़की की पहचान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। अभी तक कोई गुमशुदगी की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की भोर में नवापुरा घाट पर लोग टहलने आते है लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी ने लड़की की पहचान नहीं कर सका। 
घटना की जानकारी प्राप्त होते हैं प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गया है

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

अरे करंडा ब्लाक के प्रधान जी! आवास के नाम पर गरीब महिला से वसूल लिए दस हजार

 


(करंडा)गाजीपुर। जनपद के डीएम मंगला प्रसाद सिंह भले ही भ्रष्टाचारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हैं लेकिन तभी भी भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है एक ऐसा ही मामला करंडा ब्लाक के श्रीगंज ग्राम सभा का है जहां ग्राम प्रधान सोनू बिंद ने स्थानीय गांव निवासिनी गरीब महिला मंजू देवी से आवास बनवाने के नाम पर दस हजार रुपए वसूल लिये है।
बात यहीं तक नहीं रही उसी ग्राम सभा के एक और महिला बदामी देवी से भी ग्राम प्रधान ने कहां पैसा दे दीजिए अधिकारियों को देना है। 
सवाल तो यह उठता है कि क्या वास्तव में अधिकारी ग्राम प्रधान से आवास बनवाने के नाम पर पैसा मांगते हैं या फिर प्रधान अपना जेब भरने में लगे हुए हैं।

तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है
आपको बता दें कि अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस टीम द्वारा हरदासपुर कला गेट के समीप हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व. तहसीलदार सिंह निवासी हरदासपुरकला थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को एक नाजायज तमंचा 303 बोर मय दो जिन्दा कारतुस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पन्द्रह अभियोग विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे तथा आरक्षीगण रामप्यारे सरोज, रामानन्द यादव व पिण्टू कुमार शामिल थे।

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा व पांच लाख का अर्थदंड

 
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/FTC द्वितीय दुर्गेश की अदालत ने गुरुवार को अलीशा इरफान की निर्मम हत्या के मामले में थाना भांवरकोल गांव निवासी पखनपुरा के इमाम अहमद उर्फ इमाम बक्श को आजीवन कारावास के साथ 5 लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है अर्थदंड की सम्पूर्ण धनराशि राजकीय कोष में जमा करने का आदेश दिया है अभियोजन के अनुसार गांव महमूदपुर ढेबुवा के चौकीदार रामकृत पासवान ने थाना बिरनो में 2 नवम्बर 2019 को सूचना दिया कि राम, श्याम के भठठे के पास झाड़ियों में एक महिला का छत भिच्छत शव पड़ा हुआ है उधर मृतका के भाई अरसद ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर उसी दिन थाना कोतवाली में दिया तब तक वादी को पता चला कि एक महिला का शव थाना बिरनो में पड़ा है वादी ने जाकर शव की शनाख्त किया थाना बिरनो की पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और विवेचना शुरू की दौरान विवेचना आरोपी इमाम अहमद उर्फ इमाम बख्स का नाम प्रकाश में आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकिय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने कुल 10 गवाहों को पेश किया सभी ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाया।

आईजी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

 
 
गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव व अपराध के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों,वर्नरेबल क्षेत्रों और क्रिटिकल पोलिंग बूथों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सीपीएमएफ और अन्य पुलिस वालों के पर्याप्त तैनाती के लिए तथा बार्डर पर बैरियर तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने व चुनाव के समय बार्डर सील करने के लिए निर्देशित किया गया। बॉर्डर से आने-जाने वालों तथा उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। उनके द्वारा पोलिंग बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पैरामिलिट्री तथा सीपीएमएफ फोर्स लगाए जाने की बात कही गई। उन्होंने थाना क्षेत्रों में पब्लिक के बीच जाकर चुनाव में गड़बड़ी उत्पन्न करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। जिस गांव और क्षेत्रों में चुनाव को लेकर विवाद हो सकता है इसकी जानकारी कर कठोर कदम उठाया जाए। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए। फोर्स का डिप्लॉयमेंट सही तरीके से करके चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

बुधवार, 12 जनवरी 2022

बबुआ को तमंचे के साथ पुलिस ने धर दबोचा

 

गाज़ीपुर। भांवरकोल चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार की रात लगभग 8:15 मिनट पर तेतरिया मोड़ के पास से चांदपुर निवासी बबुआ को 315बोर के एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी मच्छटी ओंकार तिवारी अपने हमराहियों के साथ चक्र मण पर थे की मुखबिर से मिली सूचना की पुष्टि होने के पश्चात वे तेतरिया मोड़ के पास पहुंच गए और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बबुआ तथा निवासी चांदपुर बताया तलाशी के दौरान बबुआ के पास से 315 बोर का एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।बरामदगी के आधार पर बबुआ के खिलाफ वांछित धारा में अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को कदापि न बक्शा जाय -एसपी

 
गाजीपुर। एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया तथा सम्मेलन में शामिल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, एसपी ने उसके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसपी द्वारा अपराध गोष्ठी की गई। अपराध गोष्ठी में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी थानाध्यक्षों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि बार्डर एरिया में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कदापि न बक्शा जाए। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया तथा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए ।अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए । अपराध गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर,समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहें।

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...