गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर ,समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान मेरे सभी थाना प्रभारियों से बारी बारी चुनाव के सम्बन्ध मे की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
सोमवार, 24 जनवरी 2022
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Ravidev Giri
जनवरी 24, 2022
कासिमाबाद (गाजीपुर)। रविवार की देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल सहकारी कताई मिल बड़ौरा के सामने कासिमाबाद – मऊ मार्ग पर एक बोलेरो बाइक सवार को धक्का मारती हुई अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बोलेरों में सवार एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक बरेसर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी योगेश गुप्ता (28) अपने परिवार के साथ बरेसर बाजार में रहता हैं । वह रविवार की शाम को घर से मासूम बच्चे को देखने के लिए अपने ससुराल कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेहुंआ गांव बाइक से जा रहा था। बताते है कि देर शाम वह कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर स्थित पूर्वांचल सहकारी कताई मिल बड़ौरा पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार योगेश गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई । दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बोलेरो में बैठे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां पर चिकित्सकों ने योगेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया । गंभीर रुप से घायल बोलेरो में सवार नोनहरा थाना क्षेत्र के लावां गांव निवासी सोनी कश्यप (45) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में योगेश गुप्ता की पत्नी सुनैना गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । पुलिस ने पलटी बोलेरो को थाने ले आई।
रविवार, 23 जनवरी 2022
करंडा:वांछित हुए टेट के परीक्षार्थी
Ravidev Giri
जनवरी 23, 2022
(करंडा)गाजीपुर। रविवार को स्थानीय ब्लाक के इंटर कालेज करंडा में आयोजित टेट की परीक्षा में पहुँचे लगभग 25 परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित हो गये। मामूली कमियों जैसे डाकुमेंट का फ़ोटो स्टेट होना, आधार कार्ड दिखाने में विलंब करना, डाकुमेंट पर कालेज की मुहर या परीक्षा केंद्र पर चार, पांच या सात मिनट के देर से पहुँचना आदि रहा।
परीक्षार्थी अभिषेक कुमार सिंह का कहना था कि मेरा वर्जिनल आधार कार्ड बाइक की डिक्की में था।जिसे पुनः जाकर लाने में पांच मिनट की देर हो गई, इसलिए मुझे परीक्षा केंद्र में जाने नही दिया गया।अभय सिंह यादव के पास डाकुमेंट के फोटो स्टेट थे, इसलिए परीक्षा देने की अनुमति नही मिली।सुनील कुमार का कहना था कि महज दो मिनट देर हुई थी फिर भी परीक्षा केंद्र में नही जाने दिया गया।सरिता शर्मा का कहना था कि मेरे पास सबकुछ था,परन्तु बीएड कालेज की डाकुमेंट पर मुहर नही थी।इसलिए मुझे परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया।कुछ इसी प्रकार की समस्या सभी परीक्षार्थियों की थी।जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया।
परीक्षा से देने से रोके गये हताश-निराश परीक्षार्थियों का कहना था कि मामूली कमियों की वजह से हमें परीक्षा देने से रोका गया है।हम लोगों ने बहुत प्रयास और अनुनय- विनय किया फिर भी हमें परीक्षा देने की अनुमति नही मिली।हमें एक बार और अवसर मिले ताकि हम भी परीक्षा दें सकें।
जिनकी परीक्षा छूटी है उनका नाम सरिता शर्मा, अभिषेक कुमार सिंह,सरोज यादव, अभय सिंह यादव, बबिता कुमारी, सुजीत कुमार यादव, विनोद, राकेश यादव, मिराज अहमद, नीरज पासवान,मोहित सिंह आदि है।
आईटी एक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
Ravidev Giri
जनवरी 23, 2022
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. निरीक्षक महेशपाल सिंह द्वारा क्षेत्र के बिन्द मोड़ से, दोपहर समय मुकदमा अपराध सं. 28/2022 धारा 67क आईटी एक्ट के वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पाण्डेय पुत्र अन्नत शंकर पाण्डेय निवासी ग्राम भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक महेशपाल सिंह के अतिरिक्त कान्स्टेबल पवन मिश्रा व रतन कुमार थाना जमानिया जनपद गाजीपुर शामिल थे।
पिकअप के टक्कर से बाईक सवार की मौत
Ravidev Giri
जनवरी 23, 2022
(सदर)गाजीपुर। रविवार की सुबह स्थानीय कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अन्धऊ पावर हाउस के समीप गाजीपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया।जिससे मोटरसाइकिल सवार एक की पिकअप से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक राज कुमार कनौजिया पुत्र मनु कनौजिया ग्राम सभा बोगना और जीउत कनौजिया दोनों टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे रविवार की सुबह गाजीपुर शहर में टाइल्स का काम करने के लिए जा रहे थे की अंधऊ पावर हाउस के समीप पहुंचने पर गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिक अप जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया जिससे राज कुमार कनौजिया का मौके पर ही मौत हो गई।
कार के जद में आने से पिता पुत्री घायल
Ravidev Giri
जनवरी 23, 2022
(सुहवल)गाजीपुर । रविवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत भगीरथपुर गांव के पास कार के धक्का लगने से टेट की परीक्षा दिलवाने जा रहे पिता और पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गये है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक जंगीपुर थाना के लावा निवासी महेश पाल अपनी पुत्री प्रियंका पाल को टेट की परीक्षा दिलवाने बाइक से मलसा जा रहे थे। भगीरथपुर गांव के पास सामने जमानियां की ओर तेज गति से आरही कार ने धक्का मार दिया। इससे पिता पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस ने कार सहित चालक को पकड़ लिया।
शनिवार, 22 जनवरी 2022
पूर्व शहर कोतवाल समेत चार पर एफआईआर
Ravidev Giri
जनवरी 22, 2022
गाजीपुर। शुक्रवार की रात पूर्व सदर कोतवाली विमल कुमार मिश्रा समेत चार पुलिसकर्मियों पर एससी- एसटी एक्ट समेत मारपीट,गाली गलौज धमकी का एफआईआर सदर कोतवाली में दर्ज हुआ।
जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला को दिया गया है।
एडीजे एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज हुआ।
आपको बता दें कि पूर्व सदर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा इस समय बनारस के रोहनिया थाने के एसओ है तथा एसआई संदीप दूबे नन्दगंज थाना में तैनात हैं।
आइए जानते हैं पूरा मामला-
एडीजे एससी-एसटी की कोर्ट में शहर कोतवाली के रजदेपुर देहाती शेखपुरा के तेतारू राम ने धारा १५६ तीन के तहत वाद दाखिल किया।
उनका आरोप था कि उन्हें तथा उनकी पत्नी को पिछले चौबीस जून को उनके पुत्र अनिल कुमार तथा बहू ने मारा उनको मार पीटकर घर से निकाल दिया।
उसकी लिखित शिकायत वह शहर कोतवाली में किए लेकिन पुत्र बहू के विरूद्ध कार्रवाई के बजाय उल्टे उन्हें और पत्नी को पांच-छह जुलाई को रजदेपुर पुलिस चौकी सुबह से शाम तक बैठाकर मानसिक व प्रताड़ना दी गई और जातिसूचक गालियां दी गई। फिर शांति भंग में उनका चालान कर दिया गया। तब इसकी शिकायत तेतारू राम ने ऊपर के पुलिस अधिकारियों से की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एफआईआर में तेतारू राम के पुत्र अनिल कुमार को भी मुलजिम बनाया गया है लेकिन बात यहीं तक नहीं रही उनके अलावा रजदेपुर एसआई अनिल कुमार तथा दीवान भी मुलजिम है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...
