शनिवार, 21 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी नहीं रहे

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया है। अभी अभी मिले समाचारों के अनुसार उन्होने 89 वर्ष की आयु में लखनऊ के एसजीपीजीआई चिकित्सालय में अंतिम सांस ली।
कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे एवं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के समाचारों के बाद उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौर को बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंच गए थे।
विदित रहे कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले भाजपा नेताओं में शामिल थे एवं दो बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...