गाज़ीपुर जनपद के बरेसर थानाक्षेत्र अंतर्गत तिराहीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित तिराहीपुर चट्टी से कुछ दूरी पर दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के क्यामपुर बहादीपुर गांव निवासी विक्की राजभर 21 वर्ष पुत्र ह्दय राजभर अपने जीजा रामकठिन राजभर 28 वर्ष पुत्र सतिराम राजभर निवासी सिरवर महेशपुर कला थाना नोनहरा के साथ अपने मोटरसाइकिल एच.एफ.डीलक्स चलाकर सवरूपुर जा रहे थे तभी सिऊरीडीह चौराहे और तिवारीपुर के बीच अज्ञात वाहन द्वारा विपरीत दिशा और लापरवाही पूर्वक चलाते हुये गुरूवार की सुबह 8:30 बजे जोरदार टक्कर मार दिया गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही जीजा और साले की मौत हो गई।इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने ही घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए।मौके पर पहुँची बरेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इस सबंध में थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी ने बताया कि ह्दय राजभर के तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश किया जा रहा है।इधर घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम फैल गया चारो तरफ करूण कदंन विलाप से माहौल गमगीन बना रहा लोग सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा होकर परिवारीजनों को ढ़ाढ़स बधाते रहे।वही दूसरी तरफ मालूम चला कि मृतक बिक्की राजभर की तीन पूर्व ही शादी हुई थी जिसकी पत्नी मीना राजभर की अभी हाथों की मेंहदी भी सही से नहीं मिटी थी तब तक सुहाग ही मिट गया मीना राजभर के ऊपर टूटे इस दु:खों के पहाड़ से हर कोई हलकान था।वहीं मृतक रामकठिन राजभर की पत्नी आशा देवी व पुत्री कुसुम राजभर 10 वर्ष का रो रोकर हाल बेहाल हुआ है।
गुरुवार, 26 अगस्त 2021
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments