गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यह कामयाबी क्षेत्र के भदौरा तिराहे के पास से मिली। पुलिस टीम ने थाने पर पंजीकृत अभियोग संख्या 96/2021 धारा 3/5/8ए गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र इसरार निवासी ग्राम गोड़सरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर को सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए चालान न्यायालय में पेश कर दिया। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर तथा कान्स्टेबल विपुल पाठक व इम्तियाज अली शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments