शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

गाजीपर:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

मां ने मृतका के पति सहित चार लोगों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, दिया तहरीर


गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजापुर कला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्‍थ‍ियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता की मां ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी देवनाथ राजभर की पुत्री मनीषा की शादी 6 मई 2019 को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी गुल्लू राजभर के पुत्र अखिलेश के साथ हुई थी। गुरुवार की रात मनीषा की संदिग्ध अवसथा में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग सुबह पहुंचे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उन लोगों से विवाहिता कि मौत की सूचना मिली। उसके बाद जब वह उसके घर पहुंचे तो लड़की का शव घर के बाहर रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीषा को दहेज में 2 लाख रुपया व भैंस की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर उसे फांसी के फंदे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया गया। लड़की की मां मंजू देवी ने दामाद अखिलेश राजभर, उसकी अजिया सांस सोनबरसी, चचेरे ससुर श्रीराम व ननद इंदूमती के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। बाता दे कि मनीषा तीन भाइयों व दो बहनो में सबसे बड़ी थी। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। मनीषा के पिता देवनाथ पूना में क्रेन चलाते हैं। इस संबंधमें क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है।

रिपोर्ट: अमित उपाध्याय

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...