गुरुवार, 2 सितंबर 2021

*महिला सिपाही ने खाया जहर, ससुराल वालों पर लगाया दहेज का आरोप*

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने बृहस्पतिवार  की प्रातः जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचौना गांव निवासी गोविंद चौहान की पत्नी सुधा सिंह चौहान को प्रातः 10 बजे के करीब जिला अस्पताल में जहरीला पदार्थ का सेवन करने के बाद उपचार के लिए लाया गया। सुधा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसे के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते हैं, पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उसने बताया कि वह एक साल से परेशान चल रही है। उसे एक बार मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने उसे मारने के लिए घेर लिया था।
जिसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसके इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि महिला सिपाही जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर- विशाल गिरि

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...