शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

साइबर सेल ने पीडितों के खाते में वापस कराया 6 लाख 56 हजार 600 सौ रूपए



गाजीपुर।पुलिस कप्तान रामबदन सिंह को दिये गये प्रार्थना पत्रों तथा आनलाईन की गयी शिकायतों जिसमें पीडितों ने अपने खाते से साइबर ठगों द्वारा धन निकाल लिए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए पुलिस कप्तान ने साइबर सेल को निर्देशित किया था। एसपी का निर्देश मिलने के बाद साइबर सेल द्वारा चलाए गए अभियान के तहत कुल 6 लाख 56 हजार 600 सौ रूपए विभिन्न पीड़ितों को वापस कराया गया।
जानकारी के मुताबिक मिठाई यादव ग्राम बघाई थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के बैंक खाते साइबर ठगों द्वारा 40 हजार की धनराशी उनके बगैर जानकारी के निकाल लिया गया था। इस बात की शिकायत उन्होंने आनलाइन पुलिस अधीक्षक से किया था। इसी तरह अवधेश सिंह यादव ग्राम जैनपुर (भीमापार) थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के द्वारा भी पुलिस अधीक्षक के यहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया था कि उनके खाते से 21 हजार की धनराशि साइबर अपराधियों द्वारा निकाल लिया गया है।अशोक कुमार सिंह के द्वारा अपने खाते से 5 लाख 30 हजार रुपए साइबर ठगों द्वारा निकाले जाने की कंप्लेंट की गई थी। कुसमा देवी ग्राम सुल्तानपुर बैरीसाल कटघरा थाना शादियाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराया गया था कि उनके खाते से 30 हजार साइबर ठगों द्वारा निकाल लिया गया है। रामप्रवेश बिन्द के खाते से 35600 रूपये ठगों द्वारा निकल लिया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय साइबर सेल ने सभी पीड़ितों को उनका धन वापस कराया। इस कार्य में उप निरीक्षक वैभव मिश्रा, कांस्टेबल मुकेश कुमार ,कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रविकांत जायसवाल ,कांस्टेबल अनुज कुमार व महिला कांस्टेबल बंदना कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...