(सदात)गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित मंदिर पोखरा के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादात थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सादात रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित मंदिर पोखरा के पास खड़े एक व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी। जैसे ही वह पुलिस कर्मियों के साथ उक्त व्यक्ति की तरफ बढ़े, वह भागना चाहा। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि फंदे में आया बदमाश आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना के भीखमपुर निवासी रोहित यादव है। इसके विरुद्ध थाना जहानागंज जनपद आजमगढ एवं थाना रानीपुर जनपद मऊ में चोरी/लूट का मुकदमें में वांछित है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, हेड कां अजीत, कां महेंद्र प्रताप यादव और कां रोहित सिंह शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments