अरविंद राजभर बाइक से अरंगी गांव अपने साढ़ू के घर दावत में जे रहे थे। इसी दौरान अभी बैंक के पास पहुंचे थे कि भदौरा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के दौरान पीछे से धक्का मार दिया। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए और सिर में बहुत गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए पहचान कर स्वजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर स्वजन ग्रामीणों संग थाने पर पहुंच गए। उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। अरविद की मौत ने परिवार को जो जख्म दिया है वह ताउम्र न भर पाएगा। अरविद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और मजदूरी कर परिवार चलाते थे। दोनों भाई भी मजदूरी करते हैं। मां लीलावती जहां पुत्र की मौत से बेहोश हो जा रही थीं वहीं बिहार के डुमरांव अपने मायके गई पत्नी वर्षा भी बच्चों संग रोते बिलखते पहुंचीं। पत्नी को क्या मालूम था की मायके जाने के बाद अब पति से मुलाकात नहीं होगी। अरविद का एक पुत्र बाबू डेढ़ वर्ष व पुत्री महज तीन माह की है। लोग पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते रहे। शोक में कई घरों के चूल्हे नहीं जले।
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

ट्रक से धक्का लगने से युवक की मौत, मचा परिजनों में कोहराम
Ravidev Giri
दिसंबर 16, 2021

डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
Ravidev Giri
दिसंबर 16, 2021
गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट एम0पी0 सिंह ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न विधान सभा के वूथो का स्थालीय निरीक्षण/सत्यापन किया जिसमे प्रा0 वि0 प्रथम गोराबाजार विधान सभा सदर, राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कालेज, विधान सभा जंगीपुर, प्रा0 वि0 चक अव्दुल वहाव विधान सभा जंगीपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबेड़ी विधान सभा जंगीपुर,प्रा0वि0 पहाड़पुर कला विधान सभा सैदपुर, मे वूथो पर भरवाये गये प्रारूप-6, 7, 8, 8 क जिसमे नाम जोड़वाने, कटवाने एवं शुद्ध कराने हेतु प्रस्तुत किया गया था, जिसे जिलाधिकारी ने स्थलीय सत्यापन किया। साथ ही उन्होने सभी बी0एल0 ओ0 को निर्देश दिया कि जिन फार्मो मे कमी पायी गयी है उसे सम्बन्धित बी0एल0ओ0 प्राप्त कर सही करा लें, जिलाधिकारी ने वूथ नं0 155 पर बी0एल0ओ0 द्वारा सही कार्य नही करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त अरूण सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर, सैदपुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बुधवार, 15 दिसंबर 2021

लूट की स्कार्पियो के साथ लुटेरा गिरफ्तार
Ravidev Giri
दिसंबर 15, 2021
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में ग्राम ऊकराँव थाना बहरियाबाद से लूट की गयी स्कार्पियो के साथ एक नफर अभियुक्त जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, को दिनांक 14/12/2021 को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष बहरियाबाद अगमदास मय हमराह द्वारा प्यारेपुर पुलिया थाना बहरियाबाद से मु0अ0सं0 163/21 धारा 392, 364 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त नागेन्द्र यादव पुत्र स्व0 पारसनाथ यादव निवासी ग्राम ऊकराँव थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
थानाध्यक्ष अगमदास, कांस्टेबल प्रमोद कुमार ,रि0 कांस्टेबल निखिल मौर्या , कांस्टेबल अजय पटेल , कांस्टेबल प्रशान्त पाण्डेय शामिल थे।

दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कठोर सजा के साथ 50 हजार रुपये का अर्थदंड
Ravidev Giri
दिसंबर 15, 2021
गाजीपुर। रिश्ते में भतीजी लगने वाली पांच साल की मासूम संग दुष्कर्म करने वाले युवक अंगद राम को स्पेशल जज (पॉक्सो) विष्णुचंद्र वैश्य ने बुधवार को 20 साल की कठोर कैद और 50 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। मामला नोनहरा थाना क्षेत्र का है।अभियोजन के अनुसार घटना आठ फरवरी 2019 की है। पीड़ित मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी। उसी बीच पड़ोस में रहने वाला नर पिशाच अंगद पहुंचा और मिठाई और बैर खिलाने का लालच देकर उसे कुछ दूर बेर के पेड़ के पास ले गया और अपनी वाली करने लगा। संयोग से पीड़िता के बड़े पिता की बेटी की नजर उस पर पड़ गई। वह शोर मचाई। तब अंगद वहां से भाग गया। अंगद पीड़िता के रिश्ते में चाचा लगता है। वह शादी शुदा है और घटना के बाद से ही जेल में है।
गाजीपुर पुलिस द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं साक्ष्यो का सही ढंग से संकलन एवं प्रभावी पैरवी से माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ पाक्सो स्पेशल जज श्रीमान विष्णुचन्द्र वैश्य द्वारा अभियुक्त 1- अंगद राम पुत्र झारखण्डे राम नि0 ग्राम फुल्लनपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को 20 वर्ष सश्रम कारावास व 50,000 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया । विशेष लोक अभियोजक अधिकारी प्रभुनरायण द्वारा न्यायालय में पीड़िता का पक्ष मजबूती के साथ रखा जिससे अभियुक्त को सजा दिलाने में मदद मिली ।।
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

*गाजीपुर जिला केशरी बने रितेश पहलवान दहेन्दू अखाड़ा सूतिहार*
Ravidev Giri
दिसंबर 14, 2021
पत्रकार- रविदेव गिरि
कुश्ती प्रतियोगिता आठ वजन भार वर्ग जैसे-51,55,61,67,75,85,95,तथा,120 किग्रा भार वर्ग मे हुआ।इस कुश्ती प्रतियोगिता मे कुल 150जोड़ी पहलवानो ने अपना दमखम दिखाया। 51किग्रा भार वर्ग मे अरविन्द पहलवान प्रथम तथा बृजेश पहलवान सुतिहार द्बितीय रहे,55 किग्रा भार वर्ग मे प्रद्मुमन पहलवान बैरान प्रथम रहेतथा राका पाल जहूराबाद द्बितीय रहे। 61किग्रा भार वर्ग मे देवानन्द पहलवान बसवारी प्रथम रहे तथा गोलू पहलवान मुहम्मदाबाद द्बितीय रहे,67किग्रा भार वर्ग मे दीपक पहलवान मुहम्दाबाद प्रथम रहे,तथा संदीप पहलवान बरेजी मुहम्दाबाद द्बितीय रहे,75 किग्रा भार वर्ग मे श्यामसुन्दर पहलवान पड़इनिया प्रथम रहे वही रोहन पहलवान बढ़ईपुर सुतिहार दुसरे स्थान पर रहे,85 किग्रा भार वर्ग मे संजय पहलवान बढ़इपुर प्रथम रहे तथा दुसरे स्थान पर विशाल पहलवान सैदपुर रहे,95 किग्रा भार वर्ग मे चन्दन पहलवान गोरा प्रथम रहे वही दुसरे स्थान पर ईश्वर पहलवान सुतिहार रहे।
इस कुश्ती प्रतियोगिता के रेफरी की भुमिका मे रामायन यादव,मुन्नी यादव चंन्दौवली,व अवधेश यादव रहे।इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुमेर यादव,पुर्व सैनिक विभुति पहलवान जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद पहलवान,पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र चौहान,पहलवान लोहा सिंह जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर,सुरेन्द्र यादव पवन यादव धन्नू सिंह,सुनील जनार्दन,हवलदार,सुबाष,सत्यनारायण,दिनेश इन्द्रजीत,परमेश्वर,लालजी लालमन,संजय, हरेन्द्र,अशोक श्यामजी,संतोष,शिवधर,जोगेन्दर,रामजी,उमाशंकर मास्टर,जयनारायण,बब्लू,रामप्रवेश,राजनारायण,दिनेश,विचार,रंगीला,जयप्रकाश,अरूण,राजेश,अंगद आदि लोग मौजूद रहे।अंत मे कार्यक्रम के आयोजक युवा समाज सेवी राहुल यादव ने कुश्तीप्रतियोगिता मे आये हुए पहलवानो एवं क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

*भूत प्रेत के चक्कर में......ऐसा! भतीजे ने काटा चाचा का कान*
Ravidev Giri
दिसंबर 14, 2021
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्रांतर्गत कुन्डेसर ग्राम सभा में भूत प्रेत के चक्कर में भतीजे ने पड़ोसी चाचा का कान काट दिया। जिससे उसका पूरा कान कट कर अलग हो गया। आनन फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली तहरीर के मुताबिक पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुन्डेसर गांव निवासी छोटकन पासवान के पुत्र देवशरण का अपने चाचा किशन उर्फ अमित से पहले से ही भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा है। इसी क्रम में आज मामूली विवाद के बाद भतीजे ने मुंह से ही चाचा का दाहिना कान जड़ से काट दिया। परिजनों ने आनन-फानन पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, साथ ही पुलिस को सूचना भी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिडि़त की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सबसे आश्चर्य की बात है कि पुलिस उसे लेकर गोड़उर सीएचसी ले गयी। लेकिन वहां चिकित्सक नदारद थे।फिर उसे मुहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां से भी घायल को गोड़ऊर स्वास्थ केन्द्र वापस कर दिया गया।

*अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत*
Ravidev Giri
दिसंबर 14, 2021
गाज़ीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्रांतर्गत उसिया यूनियन बैंक के पास एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी मुताबिक रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अरविंद राजभर पुत्र राम नारायण राजभर 22 वर्ष मोटरसाइकिल से अपने गंतव्य को जा रहे थे। दिलदारनगर भदौरा मुख्य मार्ग पर उसियां यूनियन बैंक के पास किसी अज्ञात वाहन के धक्के से उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। खबर लिखे जाने तक सूचना पर पहुंचे दिलदारनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग
(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...
