शनिवार, 7 अगस्त 2021

गाजीपुर ढोल-नगाड़ा और तिरंगा लहराते हुए खिलाड़ियों ने निकाला विजय जुलूस

गाजीपुर। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जर्मनी के खिलाफ 5-4 से हॉकी का मुकाबला जीतकर समूचे विश्व में भारतीय हॉकी की उपस्थिति दर्ज करा दी। कांस्य पदक की लड़ाई में जर्मनी को हराकर भारत ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक गेम्स में पदक जीता। इससे जिले के हाकी खिलाड़ियों-प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा अपनी खुशी का इजहार किया। खिलाड़ियों और प्रेमियों ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम से ढोल-नगाड़ा और हाकी के साथ तिरंगा लहराते हुए विजय जुलूस निकाला। हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारों के साथ जोश से लबरेज हाकी खिलाड़ियों और प्रेमियों द्वारा नेहरू स्टेडियम से निकला विजय जुलूस विकास भवन चौराहा होते हुए पीजी कालेज चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मो. शाहिद कहा कि यह एक अविस्मरणीय एवं गैरवशाली क्षण है, हम सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं एवं आशा करते हैं कि खिलाड़ी ऐसे ही भारतीय खेल जगत में नये कीर्तिमान बनाते रहें। जुलूसू में हाकी कोच नफीस अहमद, संगीता यादव (फुटबॉल कोच), गयासुद्दीन आजाद (आजाद चाचा), दिनेश यादव, मोहम्मद इलियास, राजन प्रजापति, परवेज अहमद, आसिफ इकबाल, महताब आलम, मुनीस अंसारी, बृजेश यादव, करण कुमार, रवि गुप्ता, रूस्तम अंसारी, मोईन, वारसी हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उप क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव एवं वरिष्ठ लिपिक सुदामा राम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के हॉकी (पुरुष टीम) की कांस्य पदक विजेता होने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया।

गाजीपुर विनोद अग्रवाल ने नगर पालिका द्वारा बनायी गयी सड़क का किया लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष/अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने वार्ड 17 के विशेश्वरगंज ईदगाह के बगल में मोड़ से सुधीर गर्ग के मकान से रामबहादुर सिंह के मकान होते हुए शशिकान्त सिंह के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विनोद अग्रवाल ने कहा कि उक्त सड़क की निविदा 27 लाख 05 हजार की निकली थी, जिसे सम्बन्धित फर्म द्वारा कार्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि नपा परिषद नगर के सर्वांगिण विकास हेतु कटिबद्ध है उसी कड़ी में यह सड़क लोकार्पित किया गया है। कई सड़कों व गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है और जो लोग अभी तक कार्य शुरू नहीं किए है, उनको चेतावनी भी दिए। उन्होंने बताया कि काफी नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूर्ण होगी। उन्होंने जल निगम द्वारा संचालित सीवर ट्रीटमेण्ट प्लान्ट के कारण नगर के सड़कों व गलियों में सीवर पाइप बिछाने से हो रही जनता की तकलीफों का भी जिक्र करते हुए जल निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों में घोर लापरवाही की निंदा करते हुए बताया कि जल निगम की लापरवाही से नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेन्सी से कार्य को तेज करने व कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नगर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने की अपील करते हुए उपस्थित लोगों से नगर के विकास हेतु सुझाव भी मांगे। कार्यक्रम को सभासद अमरनाथ दूबे, समरेन्द्र सिंह व क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि नागेन्द्र गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामबहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर न0पा0 के जेई विवेक बिन्द, सभासदगण कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, सहबान अली के अलावा उमेश सिंह, लालबहादुर सिंह, सुधीर गर्ग, संजय यादव, सुधीर सिंह, विजय अग्रवाल, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, सत्यम राय, कार्यदायी एजेन्सी के अरविन्द कुमार सिंह व अजय कुमार शास्त्री के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

गाजीपुर पुल पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन हुआ प्रभावित

गाजीपुर। पतित पावनी रौंद्र रूप अपनाने लगी है। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों पर मां गंगा बह रही है। कठवामोड़ अस्थायी पुल पर बाढ़ का पानी बहने से गाजीपुर-बलिया मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। बाइक सवार बाइक सहित तथा अन्य लोग नाव के सहारे पुल पार करने के बाद आगे के लिए रवाना हो रहे हैं। पानी के बीच से कोई वाहन सवार या पैदल आने-जाने वाले आवागमन न करें, इसके लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। तटवर्ती इलाकों के नीचे के कई गांव में भी गंगा का प्रवेश हो चुका है। छोटी नदिया भी उफान पर है। शुक्रवार की रात मां गंगा खतरे के निशान को पार कर गई। अभी भी बढ़ाव का क्रम जारी है। यदि समय रहते बढ़ाव नहीं रुका तो पतित पावनी तबाही मचा सकती है। इस आशंका से प्रशासन भी एलर्ट होते हुए बाढ़ से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने में जुट गया है। पिछले कई दिनों से गंगा के जल स्तर में वृद्ध का क्रम जाती है। बीते गुरुवार की सुबह करीब दस बजे से छह सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि जारी हो गया। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे गंगा खतरे के निशान को पार करते हुए 25 सेंमी ऊपर बहने लगी। इससे जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के साथ ही तटवर्ती इलाकों के कई गांव में पानी प्रवेश कर गया। गाजीपुर-बलिया मार्ग पर स्थित कठवामोड़ अस्थायी पुल को ढकते हुए पतित पावनी बहने लगी। इससे पुल पर आवागमन ठप गया है। लहरों के बीच से कुछ पैदल और बाइक सवार निकलने लगे। नोनहरा थाना पुलिस के साथ ही यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। किसी खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस पुल के दोनों तरफ तैनात पुलिस आवागमन को रोक दिया। कुछ बाइक और पैदल आवागमन करने वाले नाव के सहारे पुल के इस पार से उस पार आते-जाते रहे। रेवतीपुर, बीरउपुर, अठाहठा, हसनपुरा, नगदिलपुर होते हुए मां कामाख्या धाम जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी लगा गया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। इसके साथ ही कई गांव में पानी घुस गये। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मार्ग पर तैनात रहे और पानी के बीच आवागमन करने वालों को रोकते रहे। रेवतीपुर, रामपुर बीरउपुर नसीरपुर, उतरौली,रामपुर,परमानंदपुर , तिलवा, गोपालपुर, आदि गांव के सिवान में बाढ़ के चलते सैकड़ों बीघा बाजरा, ज्वार, उर्द, परवल आदि की फसल बर्बाद होने कर कगार पर है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी हसनैन ने बताया कि गंगा का जलस्तर शनिवार को दिन में 12 बजे 63.350 सेंमी है। गंगा खतरा के निशान से 25 सेंमी ऊपर बह रही है। गंगा के बढ़ने के रफ्तार तीन सेंमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।

ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने किया आत्महत्या

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथौड़ा निवासी राजकिशोर सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शंकर सिंह ने शुक्रवार की शाम ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मौके से मृत शरीर के पास सुसाइड नोट भी बरामद किया है। औड़िहार स्टेशन से वाराणसी जाने वाली मालगाड़ी ट्रेन राजकिशोर के शरीर को कई टुकड़ों में काटते हुए आगे बढ़ गई। अपने मां बाप का इकलौता बेटा राजकिशोर आजमगढ़ जिले में पोल्ट्री फॉर्म का व्यवसाय करता था। शुक्रवार को दिन में पत्नी रूबी से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुआ था। मृतक को पांच वर्ष का एक लड़का और तीन साल की लड़की भी है। चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

पत्रकार रविदेव गिरि

विश्व हिन्दू महासंघ गाधिपुरी ने हषोल्लास से मनाया प्रभु श्री राम का प्रथम वर्षगांठ

गाजीपुर। विश्व हिन्दू महासंघ गाधिपुरी ने सम्राट ढ़ाबा के बगल में आदर्श पैलेस में भगवान श्री राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण का एक वर्ष पूरा होने पर वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि रूद्र प्रताप पाठक, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय , स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा,  जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह रहे।
रूद्र प्रताप पाठक ने कहा कि सभी हिन्दू भाइयों को एक होने की आवश्यकता है अगर कोई हिन्दू भाई विषम परिस्थिति में है तो हम लोगों को एक जूट होकर मुकाबला करने की जरूरत है।
इस अवसर पर स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा ने कहा कि हमको जब खुशी होती है जब लोग सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे हिन्दू लिखते हैं, अगर कोई हिन्दू भाई को जरा सी भी आंच आई तो हम लोगो को डट कर मुकाबला करना चाहिए चाहे प्राण ही क्यों न निछावर कर देना पड़े।
वहीं श्रत्रिय  महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सभी हिन्दू भाइयों को एक होने की आवश्यकता है।

पिता ने ही की पुत्री की गला दबाकर हत्या शव को ठिकाने लगाते हुए गिरफ्तार


गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत  तिलवा ग्राम सभा में शुक्रवार की शाम एक युवती के शव मिलने और उसे छुपाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली गयी।पुलिस ने  घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तिलवा गांव के सतीश राय के यहां घटना घटित हुई है।सतीश राय ने स्वीकार किया है कि अपनी पुत्री के क्रियाकलापों से तंग आकर उन्होंने दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या की है। पुलिस कप्तान ने कहा कि अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं उसके आधार पर जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध कारर्वाई की जायेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेंज दिया।

पत्रकार रविदेव गिरि

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंदगी देखकर भड़के दी चेतावनी

गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान डॉ के के वर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के समय इस केंद्र के सभी डॉ और कर्मचारी उपस्थित मिले। लेकिन वहां की साफ सफाई की व्यवस्था और वार्ड के रखरखाव से असंतुष्ट दिखे। एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद पहुंचे जहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष राय के साथ अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। लेकिन पूरे अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मरीजों के बैठने की समुचित जगह नहीं था। इसके अलावा वार्ड की व्यवस्था भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रही। जिसके लिए सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को 10 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने का आदेश दिया है । इसके पश्चात महिला चिकित्सालय मोहमदाबाद पहुंचे और यहाँ भी गंदगी का अंबार मिला। वार्ड मे बेड पर बेडशीट नहीं मिली और जो मिला भी वह फटा पुराना था। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा व्यवस्था में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया गया।

पत्रकार रविदेव गिरि

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...