शनिवार, 7 अगस्त 2021

गाजीपुर ढोल-नगाड़ा और तिरंगा लहराते हुए खिलाड़ियों ने निकाला विजय जुलूस

गाजीपुर। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जर्मनी के खिलाफ 5-4 से हॉकी का मुकाबला जीतकर समूचे विश्व में भारतीय हॉकी की उपस्थिति दर्ज करा दी। कांस्य पदक की लड़ाई में जर्मनी को हराकर भारत ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक गेम्स में पदक जीता। इससे जिले के हाकी खिलाड़ियों-प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा अपनी खुशी का इजहार किया। खिलाड़ियों और प्रेमियों ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम से ढोल-नगाड़ा और हाकी के साथ तिरंगा लहराते हुए विजय जुलूस निकाला। हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारों के साथ जोश से लबरेज हाकी खिलाड़ियों और प्रेमियों द्वारा नेहरू स्टेडियम से निकला विजय जुलूस विकास भवन चौराहा होते हुए पीजी कालेज चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मो. शाहिद कहा कि यह एक अविस्मरणीय एवं गैरवशाली क्षण है, हम सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं एवं आशा करते हैं कि खिलाड़ी ऐसे ही भारतीय खेल जगत में नये कीर्तिमान बनाते रहें। जुलूसू में हाकी कोच नफीस अहमद, संगीता यादव (फुटबॉल कोच), गयासुद्दीन आजाद (आजाद चाचा), दिनेश यादव, मोहम्मद इलियास, राजन प्रजापति, परवेज अहमद, आसिफ इकबाल, महताब आलम, मुनीस अंसारी, बृजेश यादव, करण कुमार, रवि गुप्ता, रूस्तम अंसारी, मोईन, वारसी हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उप क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव एवं वरिष्ठ लिपिक सुदामा राम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के हॉकी (पुरुष टीम) की कांस्य पदक विजेता होने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...