रविवार, 8 अगस्त 2021

गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा में CM योगी आदित्यनाथ को कहा था अपशब्द,अब हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने समाजवादी साइकिल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने के मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। इसी क्रम में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को उपनिरीक्षक कौशलेंश शर्मा कांस्टेबल प्रवीण कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान दोपहर में सूचना मिली को सपा की साइकिल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने का आरोपी क्षेत्र के पांडेय मोड़ पर मौजूद है। इस पर पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। पास पहुंचने पर जैसी ही आरोपी की नजर पुलिस पर पड़ी, वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपी क्षेत्र के मतसा निवासी जितेंद्र यादव है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...