शनिवार, 21 अगस्त 2021

गाजीपुर:फाँसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

  रिपोर्ट: अमित उपाध्याय                                 

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के चौकहवा रसूलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता  पिंकी यादव(27) की करकट के पाइप में साड़ी के फंदे से लटककर सन्दिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गयी।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकी यादव की शादी 3 वर्ष पूर्व चौकहवा रसूलपुर निवासी गोलू यादव के साथ हुई थी। पिकी की मौत के समय उसका पति घर पर मौजूद नही था। गोलू की माँ  उसकी बहन व पत्नी पिकी घर पर रहते थे।गोलू सूरत काम करने गया था। पति ने ही पिंकी के फाँसी लगाकर कर मरने की सूचना फोन से अपने ससुराल वालों को दी। पिता रामप्रसाद यादव  ने बताया कि मेरे दामाद गोलू यादव ने फोन से सूचना दिया आपकी पुत्री पिकी यादव ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।जिसकी सूचना रामप्रसाद यादव निवासी नसीरपुर बारिया थाना बहरियाबाद ने पुलिस को सूचना दी ।पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची तो मृतका का शव  आंगन में चारपाई पर लिटाया हुआ था।जिसे कब्जे में ले पुलिस थाने ले आयी। माँ उर्मिला देवी ने कहा कि मेरी पुत्री ने आत्महत्या नही किया है ।बल्कि उसकी हत्या की गयी है उसने अपनी पुत्री की हत्या में का हाथ बताया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि तहरीर मिली पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

    Choose :
  • OR
  • To comment
कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments

कार की टक्कर लेकिन बाल-बाल बचे लोग

(दुल्लहपुर)गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत अमारी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्ता...